न्यूज स्केल ब्यूरो अजय कुमार शर्मा
गुमला। स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौतु उरांव के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा, लायंस नायक अल्बर्ट एक्का, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी रामस्वरूप साहू, सरदार वल्लभभाई के प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्यों द्वारा सामूहिक रुप से क्रवार माल्यार्पण किया गया। तदोपरांत एसएस स्कूल रोड कांग्रेस भवन परिसर में जिला अध्यक्ष के द्वारा झंडोंतोलन किया गया। मौके पर अपने संबोधन में श्रभ् उरांव ने कहा कि आज हम उस दिन का जश्न मना रहे हैं जब हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने पूर्वजों के बलिदान का सम्मान करते हैं। ऐसे में युवा नागरिकों के रूप में, हमें एकता बनाए रखने और प्रगति की दिशा में काम करने की जरूरत है। आइए इस अवसर पर अपने देश के विकास में पॉजिटिव योगदान देने का संकल्प लें। हमारा दिल उन अनगिनत बहादुर आत्माओं के लिए गर्व और कृतज्ञता से भर जाता है, जिन्होंने हमारी प्यारी मातृभूमि को आजाद कराने के लिए अथक संघर्ष किया था। स्वतंत्रता दिवस भारतीयों की बहादुरी, टीम वर्क और दृढ़ भावना की विजय का प्रतीक है। आज़ादी के लिए हमारी लड़ाई महज़ एक राजनीतिक आंदोलन से कहीं ज़्यादा थी। हम उन स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभभाई पटेल, सरोजिनी नायडू ,बिरसा मुंडा और अन्य जैसे नेताओं ने दृढ़ संकल्प के साथ आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। साथ ही हमें एक मजबूत लोकतांत्रिक देश को उपहार दिया। मौके पर मोहम्मद बाबर मिंया,दीप नारायण उरांव, रमेश कुमार, अखिल रहमान, आशिक अंसारी , मुरली मनोहर प्रसाद, विष्णु राम, राजू रंजन महतो, मानिकचंद साहू, खालिद साह,कलाम आलम,हंदु भगत, निशांत दुबे, फिरोज आलम, संतोष गुड्डू, मुख्तार आलम, राजनिल तिग्गा, बेलसाजर मिंज, अरुण गुप्ता, भैया राम उरॉव, गुलाम सरोवर, डॉ. अशरफ अली, मो. सदाब, सिता देवी, मेंजरग केरकेट्टा, सावित्री उरॉव, रेणु लकड़ा, सुरेश मुंडा, मो. सदाब अंसारी, क्रिस्टीना तिर्की, प्रभा मिंज, पूर्णिमा, तरुण गोप, इनायत अली,जय सिंह, रोहित उरांव, सुनील उरांव,रहमान अंसारी, अमित साहू, रफी अली, राधेश्याम सिंह, अरुण कुमार, निमरोध एक्का, अनिल एजाज खान,इबरार अंसारी,साहेब अली, जैस्मिन लुगुन, देवकी देवी, पुष्पा कुमारी, सागिर आलम, अरुण गुप्ता, मो शाहिद, अरूण टोप्पो, अमर कुजुर, नारायण दुबे, सुदामा सिंह, मंगल खड़िया, अमित श्रीवास्तव, बिजय कुमार,रेखा कुजुर, अंजली बखला और काफी संख्या में कांग्रेसी नेता गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीद स्मारकों स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया
By newsscale
On: August 15, 2023 7:06 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1258747
Total views : 3121976