Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सत्यापन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसडीओ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन का निर्देश

हंटरगंज (चतरा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत बुधवार को हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम ने की। इस दौरान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बूथों पर चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य की विस्तृत जानकारी ली गई।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज होना चाहिए तथा कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने एसआईआर प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर विशेष बल दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव एवं अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार ने भी बैठक को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुखिया रेणु देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील रजक, पंचायत समिति सदस्य लखन दास, बीएलओ सुपरवाइजर प्राण कुमार, बीपीआरडी युगेश पांडेय, प्रीति कुमारी, मोती यादव, अनिता देवी, कांती देवी, तनुजा कुमारी, तनुजा देवी, साधना देवी सहित सभी संबंधित बीएलओ एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment