Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के काटने से चार लोग हुए शिकार, एक बच्ची की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के काटने की चार घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर-किशोरियों का इलाज चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गांव के नाम टोली निवासी परमीन उरांव की 12 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी को सांप ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

वहीं, कुडू थाना क्षेत्र के रोचो महुआ टोली निवासी विश्राम भगत की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी को भी सांप ने काट लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

 

इधर, सेन्हा थाना क्षेत्र के महादेव टोली निवासी सहाबीर उरांव के 16 वर्षीय पुत्र अमन उरांव को बुधवार सुबह सांप ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

 

एक अन्य घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली निवासी मुस्तफा अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र अतिकुल अंसारी को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। उसे भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि खेतों में काम करते समय तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतें। सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment