लोहरदगा:जिले में समाजसेवा केवल शब्दों से नहीं,बल्कि कर्मों से होती है और इसका जीवंत उदाहरण हैं समाजसेवी एवं बजरंग दल के पूर्व संयोजक उमेश सिंह वर्षों से निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटे उमेश सिंह ने एक बार फिर जरूरतमंद की मदद कर यह साबित कर दिया कि रक्तदान वास्तव में महादान है।बुधवार को गढ़ा टोली निवासी प्रीति खालको को गर्भावस्था के दौरान ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों ने एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई थी।जैसे ही इसकी सूचना उमेश सिंह को मिली,वे बिना किसी देरी के सदर अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर प्रीति खालको की सहायता की।समय पर मिले रक्त से मरीज और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली।उमेश सिंह अब तक सैकड़ों बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं।उनकी पहचान ऐसे समाजसेवी के रूप में है जो दिन हो या रात,किसी भी जरूरतमंद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।उन्होंने न केवल स्वयं अनेक बार रक्तदान किया है,बल्कि हजारों युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।उनके प्रयासों से कई लोगों की जान बच चुकी है और अनेक परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।समाज में ऐसे लोग प्रेरणा के स्रोत होते हैं,जो बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं।उमेश सिंह का यह सेवा भाव युवाओं के लिए अनुकरणीय है।यदि अधिक से अधिक लोग नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें,तो रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।उमेश सिंह ने सभी स्वस्थ लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करें,क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है और मानवता की सच्ची सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।
रक्तदान की मिसाल बने समाजसेवी उमेश सिंह,सैकड़ों बार किया स्वैच्छिक रक्तदान,जरूरतमंदों के लिए हमेशा तैयार

On: July 8, 2026 11:06 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1062816
Total views : 2859252