Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अधिवक्ताओं व अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई कोर्ट फाईलिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अधिवक्ताओं व अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई कोर्ट फाईलिंग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

 

लोहरदगा -ई कमिटी सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं जुडिशल एकेडेमी रांची व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में 08 जुलाई को ट्रेनिंग ऑफ एडवोकेट्स एंड एडवोकेट्स क्लर्क ऑन ई कोर्ट्स प्रोग्राम ईसीटी 7, 2026 अंडर

ईकोर्ट्स कैपेसिटी बिल्डिंग फेस lll को लेकर अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता लिपिकों का एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा, लोक अभियोजक भरत राम, मुख्य प्रशिक्षक अधिवक्ता सह मध्यस्थ श्री हेमंत कुमार सिन्हा सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं प्रशिक्षक के रूप में अधिवक्ता सह मध्यस्थ श्री हेमंत कुमार सिन्हा, एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी, डीएसए श्री महेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि ई-कोर्ट के माध्यम से केस की स्थिति, संख्या सहित केस से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में केस फाइलिंग होने के बाद लोगों को केस की स्थिति की जानकारी नहीं हो पाती थी। लेकिन अब लोग अपने मामलों के बारे में ई कोर्ट के माध्यम से खुद से पता कर सकते हैं। ई-फाइलिंग के होने से पेपरलेस कार्य को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समय और धन की भी बचत होगी। वहीं बताया गया कि पहले फाइलिंग प्रक्रिया फिजिकल मोड में होती है। लेकिन ई कोर्ट के तहत फाइलिंग डिजिटल मोड में होगा। जिसके लिए सभी अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक को पंजीकृत होना आवश्यक है। जो अधिवक्ता या अधिवक्ता लिपिक पंजीकृत नहीं होंगे उन्हें फाईलिंग करने में समस्या उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ परिवर्तन आवश्यक हैं,परिवर्तन को लोगों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करने चाहिए। वहीं डीएसए श्री महेश प्रसाद सिन्हा ने उपस्थित अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखलाकर ई फाइलिंग में पंजीकृत होने की विधि सहित ई फाईलिंग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा श्री मनोरंजन कुमार ने किया। मौके पर रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट श्री अमित कुमार अधिवक्ता संघ के सचिव श्री लाल दीपक कुमार, अन्य अधिवक्तागण ,अधिवक्ता लिपिक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment