Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 दिनों बाद गांव में बहाल हुई बिजली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों ने सांसद व बिजली विभाग का जताया आभार

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड के उपकापानी हरैया गांव में बुधवार को नया 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से पिछले 15 दिनों से बाधित गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। समस्या को देखते हुए ग्रामीण महेंद्र महतो ने सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने मामले से चतरा सांसद काली चरण सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया। सांसद के निर्देश पर बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी।

बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सांसद काली चरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल दास तथा बिजली विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का शीघ्र समाधान होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिली है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील चौरसिया, रामचंद्र गुप्ता, अजय सिंह, महेंद्र महतो, संजय यादव, हरि यादव, पप्पू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment