Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विकास भवन का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य करने के दिए निर्देश

चतरा। उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति एवं विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया तथा विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं कार्य संस्कृति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालय की व्यवस्था हमेशा सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आमजनों से प्राप्त किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, कार्य में शिथिलता या अनियमितता पाई गई तो संबंधित पदाधिकारी अथवा कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों के कार्यों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, कार्यालय के लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment