लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित धोबी गली में सड़क पर नालियों का गंदा पानी लगातार बहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़, जलभराव और दुर्गंध के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद ने स्थायी समाधान नहीं किया। स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें गंदा पानी और कचरा जमा है, जिससे गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने नगर परिषद पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और अंदरूनी गलियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द से जल्द जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
नगर परिषद के वादे फेल! धोबी गली में सालों से जलभराव, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

On: July 7, 2026 8:47 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1060890
Total views : 2856608