WhatsApp Group Join Now

पालकोट (गुमला) – भारतीय जनता पार्टी पालकोट मडल की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष राहुल बडाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पंचायत से अपेक्षित प्रतिनिधियों के उपस्थिति नहीं होने से चिंता व्यक्त की गई। पालकोट मंडल के प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने कहा कि भाजपा देश का सबसे बडा राजनीतिक सगठन है और उसके हम एक कार्यकर्ता है। यही हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए। भाजपा संगठन में अध्यक्षीय कार्य प्रणाली है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है, लेकिन संगठनात्मक दृष्टिकोण से उनके भी अध्यक्ष नीतिन नवीन है। पालकोट में मंडल अध्यक्ष राहुल बडाइक है। इनका एक कार्यकाल है। सगठन एक नदी का धार है। कभी बाढ तो कभी सामान्य और कभी सूखा भी पड जाता है। इससे कार्यकर्ताओ को निराश होने की आवश्यकता है। आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ताओ की बाढ लग जाएगी। बीएलए टू के प्रभारी श्रद्धानद बेसरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं। कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि एक भी वोटर का नाम सूची से नहीं हटे। उन्होने बूथ को मजबूत करने पर बल दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर बैठक की शुरूआत की और वंदे मातरम के साथ समापन किया गया।


















Total Users : 1056777
Total views : 2850814