Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SDFA (A) ने टाई-ब्रेकर में SDFA (B) को हराकर जीता खिताब, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

सिमरिया (चतरा): नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को सिमरिया स्थित इलेवन स्टार ग्राउंड में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की पाँच टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद खेले गए फाइनल मैच में SDFA (A) ने SDFA (B) को टाई-ब्रेकर में 1 गोल से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका मो. ऐनुल हक एवं मो. अमान अंसारी ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र देव प्रसाद, मनोज चंद्रा एवं प्रेमलता चन्द्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर प्रेमलता चन्द्रा ने कहा कि यदि युवा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से स्वतः दूर रहेंगे। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आयोजन को सफल बनाने में SDFA के महासचिव अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment