WhatsApp Group Join Now
गुमला: लायंस क्लब गुमला के वर्तमान सत्र 2025-2026 के अंतिम दिन पालकोट रोड स्थित मिट्टी होटल में वर्तमान कमेटी द्वारा स्वागत समारोह सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने की।`
समारोह में सत्र 2026-2027 के निर्वाचित अध्यक्ष लायन पदम् साबू, सचिव लायन शंकर लाल जाजोदिया, कोषाध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल सहित क्लब के सभी सक्रिय सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों एवं एमजेएफ (Melvin Jones Fellow) सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि बीते सत्र में क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य मानव सेवा है और इसी भावना के साथ क्लब आगे भी समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुँचाता रहेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सत्र में क्लब नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
क्लब के सचिव लायन योगेंद्र प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सत्र में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन एवं समर्पण के कारण क्लब ने अनेक उल्लेखनीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम भी सेवा, मित्रता और संगठन की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी सत्र में भी नियमित बैठक, सेवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आगामी सत्र 2026-2027 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इसमें सदस्यता विस्तार, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य, युवा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा नियमित मासिक बैठकों के सफल संचालन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन क्लब पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन पदम् साबू, लायन शंकर लाल जाजोदिया, लायन संजय अग्रवाल, लायन योगेंद्र प्रसाद साहू, बृज किशोर फोगला, अरुण कुमार केसरी, मनमोहन केशरी, शिव कुमार सोनो, किरण केशरी, अनिल अग्रवाल, बृज किशोर फोगला,राजकुमार अग्रवाल, किरण केसरी,बनवारी अग्रवाल,सत्यभामा अग्रवाल, अशोक जयसवाल, शशि किरण जायसवाल, कुसुम अग्रवाल, रेखा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, शिव कुमार लाल,रेनू साहू, सरस्वती देवी , सीता देवी, हेमंत कुमार, अशोक कुमार,आनंद , विभा अग्रवाल सहित क्लब के कुल 38 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंच का सफल संचालन सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू ने की और धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने किया



















Total Users : 1174581
Total views : 3005173