Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगी बीएलओ, मैपिंग का कार्य भी चलेगा साथ-साथ : संदीप कुमार मीना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*
*30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगी बीएलओ, मैपिंग का कार्य भी चलेगा साथ-साथ : संदीप कुमार मीना*
……………………………….
*एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी*
———————
*लोहरदगा।*

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और सभी मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची साथ अपनी मैपिंग भी करा सकेंगे। मतदाता या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा मतदाता का एन्यूमरेशन फार्म सत्यापित किया जा सकेगा। जिन मतदाताओं का साइन किया हुआ एन्यूमरेशन फार्म बीएलओ को मिलेगा उसी के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित किया जाएगा। इससे पूर्व बीएलओ द्वारा बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अवधि में बीएलओ द्वारा एएसडीडी (ASDD: अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची भी तैयार की जाएगी। यह सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी ताकि सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत व डुप्लीकेट) मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में प्रकाशित नहीं हो सकेगा। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उक्त कार्य मे अपना सहयोग देने एवं मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। साथ ही कहा इसका उद्देश्य है कि पात्र मतदाता ना छूटें और अपात्र व्यक्ति जुड़ें नहीं। जो मतदाता अभी भी छूटे हुए हैं वे अपना मैपिंग अवश्य करा लें।

*नये मतदाता भी जुड़ सकेंगे*

मैपिंग के दौरान नए मतदाताओं का नाम भी जुड़ सकेगा जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी हो रही हो। ऐसे मतदाताओं को भरा हुआ फॉर्म-6 और घोषणा पत्र देना होगा।

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि अर्हता रखने वाले ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूक करें।

आज की बैठक में पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment