Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं से किया गया आच्छादित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं से किया गया आच्छादित*

============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आज किस्को प्रखंड अंतर्गत देवदरिया पंचायत के खरचा ग्राम में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों के लिए बहुद्देश्यीय भवन खरचा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की पहल की गई।

 

शिविर के दौरान पात्र लाभुकों को राशन कार्ड से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने, आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनकर उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया।

 

*खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत कर पेयजलापूर्ति बहाल*

 

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त संदीप कुमार मीना के हालिया देवदरिया पंचायत भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि पीवीटीजी समुदाय बहुल खरचा गांव में स्थित एकमात्र जलमीनार कई दिनों से खराब होने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित थी। उपायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग द्वारा जलमीनार की मरम्मत कराई गई तथा आज से पेयजलापूर्ति पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा पीवीटीजी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment