आज दिनांक 25 जून 2026 को , जिला उद्योग केंद्र , लोहरदगा के सभागार में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना अंतर्गत महिला उद्यमियों के नेतृत्व क्षमता एवं कार्य कुशलता को बढ़ावा को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला के महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर से जोड़ना तथा उन्हें उद्यमिता के छेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करना था।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, लोहरदगा रघुबर सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित महिला उद्यमियों एवं प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए वर्तमान समय में संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP). प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना , विपणन की सुविधाओं तथा उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी I
महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि कार्यशाला में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठा कर स्वयं का उद्यम स्थापित करें, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि स्थनीय स्तर पर अन्य के लिए भी रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी अनुभव साझा किया।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, लोहरदगा, निदेशक RSETI, प्रतिनिधि, अग्रणी जिला प्रबंधक , लोहरदगा, अध्यक्ष, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स , लोहरदगा, EoDB प्रबंधक एवं जिला उद्यमी समन्वयक लोहरदगा उपस्थित थे I





















Total Users : 1036715
Total views : 2822630