WhatsApp Group Join Now

गुमला -नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला, अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में नशीली दावों के दुरुपयोग एवं तस्करी रोकथाम जागरूकता तथा अभियान (DAWN) ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन का ए ड्रग फ्री इंडिया के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुमला के विभिन्न विद्यालयों मैं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया इसी क्रम में संत इग्नासियूस विद्यालय में भी नशा के रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राम कुमार लाल गुप्ता ने कहा कि आज नवयुवको एवं बच्चों के बीच नशा व्यापक रूप से अपना जाल फैलता जा रहा है जिसे लोग अपना सुध बुध खोकर न केवल अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं बल्कि अपराध की दुनिया में भी जा रहे हैं। जो व्यक्ति नशा का आदी हो जाता है उसका पूरा परिवार परेशान रहता है। आगे उन्होंने कहा कि विश्व में नशे की रोकथाम की कड़ी में जागरूकता के साथ नशे की लत छुड़वाने के लिए प्रयासरत है नशा एक ऐसी बीमारी है मुक्ति के बिना अच्छे समाज और देश की कल्पना नहीं की जा सकती है उन्होंने विद्यार्थियों का प्रश्न का उत्तर देते हुए मिशन वात्सल्य डायन विषय एवं बाल विवाह के विषय पर भी बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के धरोहर हैं देश की जिम्मेवारी कल उनके कंधों पर होगा। इसलिए उन्हें सजग रहना होगा और नशा से दूर रहकर अपना पढ़ाई की ओर ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में अपना कामयाबी हासिल कर सकें। नशा कामयाबी को रोकता है और बुराई की ओर ले जाता है इसलिए हमें नशे को ना और जीवन को हां कहना चाहिए।लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डी एन ओहदार एवं जितेंद्र सिंह ने भी बच्चों को नशा से दूर रहने का नसीहत दिया तथा उसे होने वाली हानियों के विषय में बताया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय के बच्चे ,डीएलएसए के प्रकाश कुमार पांडे एवं पीएलबी राजेश सिंह प्रेम कुमार शाह आदि उपस्थित थे।


















Total Users : 1036678
Total views : 2822583