WhatsApp Group Join Now

गुमला -चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को वित्त विभाग के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने बताया कि दिनांक 24 जून 2026, दिन बुधवार को बस स्टैंड सिद्धि विनायक होटल स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।कैंप में वित्त विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। विभाग द्वारा बताया गया कि झारखंड राज्य के जिन व्यापारी के पास GST नंबर है, उनके लिए JPT नंबर लेना अनिवार्य है।जिसका वार्षिक शुल्क ₹2500 निर्धारित किया गया है।
कैंप में आने वाले व्यापारी बंधुओं का JPT नंबर जारी किया जाएगा तथा शुल्क की राशि का भुगतान अगले वर्ष निर्धारित समय पर किया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पैन कार्ड एवं ऐसा मोबाइल नंबर, जिस पर OTP प्राप्त हो सके, साथ लाना अनिवार्य होगा।
साथ ही विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि जिन व्यापारियों का वार्षिक टर्नओवर ₹40 लाख से अधिक है, उनके लिए GST पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे व्यापारी भी इस कैंप का लाभ उठाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रतिनिधि मंडल में चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी, सचिव प्रणय कुमार, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सह सचिव नीरज गुप्ता एवं प्रो. प्रतीक अग्रवाल उपस्थित थे।




















Total Users : 1027659
Total views : 2810060