Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया एवं धरना प्रदर्शन करते हुए झारखंड सरकार को लेकर आक्रोश जताया*

On: June 19, 2026 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में झारखण्ड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य NRHM-ANM/GNM अनुबंध कर्मचारी संघ, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के द्वारा एक विशाल जुलूस, प्रदर्शन,कचहरी परिसर, गुमला से निकाला गया,जो पटेल चौक से हुए टावर चौक से मेन रोड होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा, इस प्रदर्शन में लगभग 1000 से अधिक सरकारी, अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भाग लिया ।सभी कर्मचारी शांति पूर्ण के साथ काफी आक्रोश में दिख थे । झारखण्ड सरकार के खिलाफ खासकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन स्थल पर एक आम सभा किया गया, जिसमें प्रखंड से आये कर्मचारियों ने अपनी कठिनाई को रखते हुए कहा कि कम वेतन पर काम करने के बावजूद 5 महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण घर ,परिवार का माली हालत हो गई है। बच्चों की पढ़ाई नहीं करा पा रहे है, राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं है।किराया के मकान में रहकर सुदूर  प्रखंड में काम करते है।हमलोगों का जीवन पर असर पर रहा है।जल्द वेतन नहीं मिला तो पल्स पोलियो का ड्यूटी नहीं करेंगे, । सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर एसीएमओ को महासंघ, चिकित्सा संघ, अनुबंध कर्मचारी संघ के अलग अलग पैड पर 16 सूत्री मांगपत्र जो माननीय मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, अभियान निदेशक, nrhm , झारखण्ड सरकार, रांची के नाम से मांग पत्र का संलेख दिया गया। वार्ता में एसीएमओ, डैम, डीपीएम,लेखा प्रबंधक, प्रधान लिपिक ने बताया कि NRHM का बिल कोषागार भेजा गया है।कुछ तकनीकीं दिक्कत आ रही है।सुधार होते ही वेतन भुगतान हो जाएगा । आउटसोर्सिंग का आवंटन सरकार से अभी प्राप्त हुआ है।जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।सकारात्मक वार्ता हुई। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि इस महंगाई के समय में कम वेतन पर काम करने के बावजूद 5 महीनों से वेतन नहीं मिलना सरकार की नाकामी है। वेतन के अभाव में जामताड़ा जिला के अनुबंध कर्मचारी रेखा कुमारी की मृत्यु हो गई ।वे डिप्रेशन की शिकार होने से लो ब्लड प्रेशर के कारण उनकी मृत्यु हो गई है । 10लाख मुआवजा,अनुकम्पा में नौकरी की मांग की गई है।साथ ही यह भी कहा कि समान काम का समान वेतन,आउटसोर्सिंग कर्मचारी को 30दिन का वेतन, वेतन में वृद्धि,विशेष एवं अवकाश की मांग किया गया।जीतवाहन उरांव,सचिव ने कहा कि एकजुट होकर आंदोलन करते रहना पड़ेगा,रघुनन्दन वैध ने कहा कि मांग के प्रति सरकार गम्भीर नहीं है।मोo शहाबुद्दीन, पुरुषोत्तम साहू अध्यक्ष, मंजूषा लकड़ा, सुशीला कुमारी, मो o रिजवान, बोनिफास, अशोक पंडित, मो o शहजाद, अनूप कुमार नंद,रणधीर निधि, शिवनारायण सिंह, फहीम चौधरी, उपासना,ललिता कुमारी, जरेलदिना किंडो,रीना तिर्की,सुषमा , सुरेश उरांव,मो o सैमुअल, नेहा लकड़ा,अलका रानी,रश्मि कुजूर,नूर महिमा किंडो,अलका,मंजू,रेशमा,बिरजनी, रोजमेरी, रसिता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।पूरा धरना प्रदर्शन 4घंटे तक चला, तत्पश्चात् कार्यक्रम समाप्त किया गया , इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारी पानी एवं सुखा नाश्ता लेकर आए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खंभे के पास स्थित थे कई घर, लाइन कटने के बाद बुझी आग, बॉक्स जलकर राख

पंचायत भवन, स्कूल और मंदिर के निकट नियमों को ताक पर रख चल रहा खनन, करोड़ों की रॉयल्टी जालसाजी की जांच की मांग

बदनामी के डर से परिजनों ने नहीं दर्ज कराया था केस, पुलिस ने भनक लगते ही की त्वरित कार्रवाई

एसपी की गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश, 2 किलो अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग  पदाधिकारी के साथ बैठक की – जीएसटी वाले व्यापारियों को जेपीटी अनिवार्य 24 को पुनः कैंप का आयोजन*

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने की निंदा

​खेत में काम करने के दौरान युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर

उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश

उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

कांग्रेस प्रभारी का आरोप- निर्दलीय प्रत्याशी ने किया धनबल का इस्तेमाल, सहयोगियों ने दिया धोखा

Leave a Comment