Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

On: June 19, 2026 6:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

———————–

*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं पर दिया जोर*

————

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, किस्को का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा छह में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनसे पढ़ाई-लिखाई, शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने विद्यालय की पाकशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन के निर्धारित मेनू, भोजन की गुणवत्ता एवं पाकशाला में कार्यरत कर्मियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन, खिचड़ी एवं सब्जी उपलब्ध कराई जाए तथा पाकशाला एवं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के बच्चों से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का आकलन किया।

उपायुक्त ने विद्यालय के आईसीटी लैब का निरीक्षण करते हुए लैब संचालन, विद्यार्थियों को दी जा रही कंप्यूटर शिक्षा तथा पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिक्षकों से पूछा कि किस कक्षा के विद्यार्थियों को किस समय आईसीटी आधारित शिक्षा दी जाती है तथा निर्धारित पाठ्यक्रम का अनुपालन किस प्रकार किया जा रहा है। बताया गया कि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को आईसीटी लैब के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

विद्यालय परिसर स्थित पुराने मध्य विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने जर्जर एवं अनुपयोगी भवन को हटाने हेतु भवन प्रमंडल को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन में उपलब्ध सामग्री का नियमानुसार निष्पादन (डिस्पोजल) सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय के सामने स्थित भूमि का भी अवलोकन किया तथा उसे प्रखंड स्तरीय फुटबॉल मैदान के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ वातावरण एवं आधुनिक शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया।

 

आज इस अवसर पर पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार व अन्य उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश

उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश

कांग्रेस प्रभारी का आरोप- निर्दलीय प्रत्याशी ने किया धनबल का इस्तेमाल, सहयोगियों ने दिया धोखा

बरामद मोबाइल और IMEI से खुलेगा देशव्यापी ठगी का राज, सद्दाम का रहा है आपराधिक इतिहास

डीसी ने एएस कॉलेज सहित कई केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण

प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, लापरवाह कर्मियों को समय पर आने की सख्त हिदायत

आईसीटी लैब, हॉस्टल और भोजनालय का जायजा ले चुके डीसी ने स्वच्छता को लेकर दिए कड़े निर्देश

माता ने मजदूरी कर बेटे के सपनों को दी उड़ान, मामा के घर रहकर की पढ़ाई

सीमेंट व्यवसायी ब्रजेश सिंह के पुत्र ने तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अभियंताओं ने की तकनीकी मापी

पूरे राज्य से मात्र 50 बच्चों का हुआ है चयन, चतरा से स्वीटी ने बनाई जगह

प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में श्रम विभाग के धावा दल ने चलाया विशेष अभियान

Leave a Comment