Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आवास प्लस 2.0 एवं पीएमएवाई-जी को लेकर ग्राम सभाओं का आयोजन

On: June 10, 2026 10:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लाभुकों से दस्तावेज संग्रह, पात्र परिवारों को शीघ्र लाभ दिलाने पर जोर

चतरा/सिमरिया/गिद्धौर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई-जी) एवं आवास प्लस 2.0 के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा योजना से संबंधित जानकारी दी गई।

सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बन्हे पंचायत भवन में आवास प्लस 2.0 के लाभुकों के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए लाभुकों को आवश्यक जानकारी दी गई और उनके सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम में मुखिया सुधीर सिंह, उपमुखिया जीवन सिंह, पंचायत सेवक प्रमोद कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर बल दिया।

वहीं गिद्धौर प्रखंड की बारीसाखी पंचायत भवन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमएवाई-जी) के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में आवास प्लस सूची में चयनित 596 लाभुकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए। बैठक में लाभुकों को योजना से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद सूची को प्रखंड प्रशासन को भेजा जाएगा, जिसके उपरांत प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव जिला स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा।

पंचायत की मुखिया सुमीरा कुमारी ने बताया कि आवास प्लस सूची में चयनित सभी लाभुकों से आवश्यक कागजात प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। दस्तावेजों का संकलन पूरा होते ही सूची को प्रखंड प्रशासन को सौंप दिया जाएगा, ताकि स्वीकृति प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने लाभुकों से किसी भी प्रकार के बिचौलियों से सावधान रहने की अपील भी की।

मौके पर पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उपमुखिया विकास कुमार पांडेय, दिनेश भारती, विकास कुमार विकु, समाजसेवी रामाशीष यादव, यदुनंदन यादव, रोहित कुमार दांगी, कर्मधारी रजक, डीएलबी पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भेड़ी फार्म डैम बनेगा भव्य पर्यटन हब: उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण; गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त का बड़ा एक्शन: वन विभाग की एनओसी और डीएमएफटी योजनाओं की मैराथन समीक्षा; लापरवाह एजेंसियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

बिरसा हरित ग्राम योजना का कमाल: 97 क्विंटल आम बेचकर आजीविका दीदियों ने कमाया ₹3 लाख; उपायुक्त की मुहिम लाई रंग

विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार: एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा था दम; भाई ने लगाया प्रताड़ना और नशे का आरोप

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण: डीसी के आदेश को बीडीओ ने दिखाया ठेंगा; बंद पड़े हैं जलमीनार, कहीं-कहीं पानी से हो रही है खेती

जीवन रक्षक 108 एंबुलेंस खुद पड़ी बीमार: महज दो टायरों के अभाव में महीनों से धूल फांक रही सरकारी गाड़ी; भगवान भरोसे मरीजों की जान

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला खेल संचालन समिति की बैठक*

​लोहरदगा: उपायुक्त की बड़ी पहल, जिला समाज कल्याण की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश; भंडरा में बनेगी ‘नारी अदालत’, पूरे जिले में होगा ट्रांसजेंडरों का सर्वे

सिस्टम की नाकामी पर जनता का करारा तमाचा: आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, तो ग्रामीणों ने खुद चंदा कर बना दी 1 किमी सड़क

कोल वाहन के कहर पर फूटा जनता का गुस्सा: सड़क दुर्घटना में प्रदीप बाखला की मौत के बाद 15 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम; दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

भौकाल टाइट करने वाले रीलबाज पर पुलिस का डंडा: थाना परिसर में भोजपुरी गानों पर वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, हवालात की हवा लगते ही गायब हुई हेकड़ी

​लोहरदगा को मिलेगी नई पहचान: लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज बनेंगे कैटेगरी ‘अ’ के पर्यटन स्थल, डीसी की बैठक में बड़ा फैसला

Leave a Comment