Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

76 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 53 हजार रुपए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

On: August 4, 2023 9:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जिले के मयूरहंड थाना थाना क्षेत्र के ढोढी से 74 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 53 हजार रुपए नकद बरामद करने में पुलिस सफल रही है। डीएसपी मुख्यालय केदार नाथ राम ने उपरोक्त जानकारी देते हुवे बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आलोक में डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें तेतरीया मोड के समीप वाहन चेकिंग के दौरान ढोढी की ओर से आ एक एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे दौडाकर पकड़ा गया, पुछे जाने पर अपना नाम बिनय कुमार दांगी पिता स्व. रामसेवक दांगी गांव ढोढी बताया। वहीं तलाशी के दौरान युवक के पॉकेट से पारदर्शी प्लास्टिक में दो पुडिया ब्राउन शुगर मिला। जिसे लेकर युवक करमा में एक व्यक्ति को देने जा रहा था, साथ ही बताया कि ब्राउन शुगर ढोढी गांव के प्रभात कुमार दांगी पिता श्यामलाल दांगी के पास से खरीदा है। उसके बाद गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर छापामारी दल के साथ छापामारी की गई जिसमें प्रभात कुमार दांगी के घर से 74 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 53 हजार रुपए नकद बरामद किया गया। डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 76 ग्राम ब्राउन शूगर, 04 मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, एक्सिस बैंक का 10 लाख का प्राप्ति रसीद प्रभात कुमार के नाम एवं इलेक्ट्रॉनिक मिनी मापतौल मशीन के अलावे उपयोग में लिया गया हीरो मोटरसाइकिल जब्त किया गया। इसके अलावा दोनों अभियुक्तों ने ढोढी गांव के हीं राजेंद्र दांगी, सुरेंद्र दांगी द्वारा माल उपलब्ध कराने की बात स्विकारा।जिसके बाद पुलिस उक्त लोगों को पकडने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है। वहीं मयूरहंड थाना कांड संख्या 49/23 दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पदभार ग्रहण करते हीं दो वाहन चोरों को पकड़ने के साथ मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध कारोबारीयों में दहशत पैदा कर दिया है। इस अभियान में डीएसपी के साथ थाना प्रभारी श्री सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार के अलावे अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

Leave a Comment