Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पुलिस-प्रशासन का महा-ऑपरेशन: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

On: June 6, 2026 11:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से की छापेमारी; प्रतिदिन चतरा भेजी जा रही थी अवैध बालू, पुलिस खंगाल रही है मालिकों की कुंडली

न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर (चतरा): चतरा जिले में अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन (तस्करी) के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान के कड़े निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह-सुबह गिद्धौर प्रखंड में पुलिस और अंचल प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई के दौरान गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहमपुर गेट के समीप से अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथों जब्त किया गया है।

प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं और अवैध धंधे में संलिप्त ट्रैक्टर चालकों के बीच हड़कंप मच गया है। कई चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे।

सीओ और थाना प्रभारी ने संभाली कमान, गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

अवैध खनन के खिलाफ की गई यह बड़ी कार्रवाई गिद्धौर अंचलाधिकारी (CO) अनंत सयनम विश्वकर्मा तथा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दी गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार एक बेहद पुख्ता व गुप्त सूचना मिल रही थी कि गिद्धौर के बरहमपुर क्षेत्र से प्रतिदिन सुबह-सुबह और देर रात को नदियों का सीना चीरकर भारी मात्रा में अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है। माफिया इन ट्रैक्टरों के जरिए बालू लोड कर मुख्य रास्तों से होते हुए चतरा जिला मुख्यालय और अन्य सीमावर्ती इलाकों में ऊंचे दामों पर खपाने के लिए भेजते हैं।

घेराबंदी कर बरहमपुर गेट के पास दबोचे गए वाहन, अग्रिम कार्रवाई तेज

शनिवार तड़के सुबह जैसे ही बालू से लदे ट्रैक्टरों के निकलने की सटीक सूचना मिली, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने सशस्त्र बल के जवानों के साथ तत्काल मोर्चा संभाला। टीम ने बरहमपुर गेट के पास पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी।

जैसे ही बालू लदे दोनों ट्रैक्टर वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। कागजात और माइनिंग चालान की मांग करने पर ट्रैक्टर कर्मी कोई भी वैध दस्तावेज या माइनिंग रसीद प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को तत्काल जब्त कर लिया और सुरक्षा घेरे में गिद्धौर थाना परिसर ले आई।

मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी, माफियाओं पर कसेगा कानूनी शिकंजा

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों पर अवैध खनन, चोरी की बालू का परिवहन करने और राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि पर्यावरण नियमों और माइनिंग एक्ट के तहत वाहनों पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अब इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर ट्रैक्टर मालिकों और इस अवैध खेल के पीछे शामिल मुख्य सिंडिकेट के सरगनाओं को चिन्हित करने में जुटी है, ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गौकशी कांड के बाद थाना परिसर में जुटी शांति समिति: दोनों समुदायों ने मिलाया हाथ, शांति व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज की बनी कमेटी

न्यूज स्केल की खबर का बड़ा असर: ₹22 लाख की पीसीसी सड़क जांचने पहुंचे इंजीनियर; बीच सड़क में गड्ढा कर परखी गुणवत्ता

पुलिस का महा-ऑपरेशन: लूट की बड़ी साजिश नाकाम; बिहार के 4 कुख्यात अपराधी हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

लोहरदगा में कोटपा को लेकर बड़ी कार्रवाई, कुड़ू में दुकानों पर छापेमारी, वसूला जुर्माना

अनमैप्ड मतदाताओं की होगी मैपिंग, 7 से 10 जून 2026 तक सभी बूथों पर लगेगा स्पेशल कैम्प

भीषण हादसा: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवा बर्तन कारोबारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

लातेहार के लिए ऐतिहासिक पल: पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम बने झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार, जिले से उच्च सदन जाने वाले बनेंगे पहले नेता

लोहरदगा में चौकीदार छेदू उरांव का निधन हुआ, जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (SFS) के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

लोहरदगा में मानवता की मिसाल: भीषण गर्मी में GNRF दावते इस्लामी ने राहगीरों के बीच बांटा ठंडा पानी और शरबत

Leave a Comment