Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक मैदान में आज होगा महा जुटान, कोडरमा की धरती पर टाइगर जयराम महतो और संजय मेहता गरजेगें

On: August 3, 2023 8:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोडरमा, चतरा, गिरिडीह और हजारीबाग से हजारों की संख्या में जूटेगें लोग लोग

न्यूज स्केल संवाददाता

कोडरमा। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित गुरुवार को कोडरमा ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से युवा नेता श्री राज ने अपने दमखम और पूरी टीम के साथ क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि कोडरमा के ब्लॉक मैदान में गुरुवार को 3 अगस्त को एक महा जुटान हो रहा है इस महा जुटान का नाम बदलाव संकल्प महासभा है। जो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नीति नियोजन नीति खनन नीति निजी कंपनियों में स्थानीयता को नौकरी में 90% आरक्षण एवं स्थानीय लोगों के मसले पर अपनी आवाज को बुलंद करना है जिसमें कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के हजारों युवा साथी और जनता शामिल होंगे बदलाव संकल्प महासभा में स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं जिसमें टाइगर जय राम महतो एवं संजय मेहता मुख्य रूप से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे इसके अलावा झारखंड के अन्य वक्ता भी झारखंडी भावना के तहत अपनी राय जनता के समक्ष रखेंगे बदलाव महासभा को लेकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र जिले से सैकड़ों लोगों को समिति के अधिकारियों सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूक किया जा चुका है साथी कोडरमा शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के डोमचांच नावाडीह कोडरमा तिलैया जयनगर चंदवारा समेत दर्जनों स्थानों में नौजवानों एवं लोगों से संवाद स्थापित कर महासभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील किया गया है महासभा को लेकर श्री राज ने कोडरमा के कई स्थानों पर जाकर लोगों को महासभा का मुख्य उद्देश्य बताया और उन्होंने झारखंड की माटी और अपने हक अधिकार के लिए बदलाव संकल्प महासभा में शामिल होने का आह्वान लोगों से किया। प्रवक्ता के रूप में जैसेमोतीलाल महतो, देवेद्रनाथ महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, बेबी महतो एवं झारखण्डी कलाकारगण शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

Leave a Comment