न्यूज स्केल संवाददाता
जमशेदपुरः बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापपेमारी कर बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ 14 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफल रही है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में गोलमुरी निवासी सूरज सिंह उर्फ केडी, बिरसानगर के मर्सी रोड निवासी आयुष नाग और सुंदर नगर के रुगड़ीडीह निवासी श्रीनाथ रजक शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।उक्त जानकारी बर्मामाइंस थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने दी है। उन्होंने बताया कि बर्मामाइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती के रहने वाले मनीष कुमार पाल की मोटरसाइकिल 29 जुलाई को चोरी हो गई थी। इसकी प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि गोलमुरी के रहने वाले सूरज सिंह उर्फ केडी ने बाइक चोरी की है। सूरज सिंह उर्फ केडी को पकड़कर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने आयुष नाग और श्रीनाथ रजक का नाम बताया। इन दोनों को भी पकड़कर पूछताछ की और तीनों के निशानदेही परे चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिलें बरामद

By newsscale
On: August 2, 2023 8:15 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 912276
Total views : 2654310