Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित: सुखदेव भगत* 

On: June 1, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*राज्यसभा चुनाव को ले सुखदेव भगत ने प्रभारी के. राजू संग बनाई रणनीति, महागठबंधन की जीत को ले बनी कार्य योजना*

 

*महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित: सुखदेव भगत*

 

लोहरदगाः झारखंड की राजनीति और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, महागठबंधन की मजबूती तथा प्रदेश संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, आगामी राज्यसभा चुनाव की संभावनाओं और गठबंधन सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार अपनाई जा रही तोड़-फोड़ की राजनीति का मुकाबला करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के बीच मजबूत तालमेल और एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए महागठबंधन को और अधिक संगठित होकर काम करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति साझा की। झारखंड प्रभारी के. राजू ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और महागठबंधन की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*सिसई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के अवशेष डोभा में फेंककर हिंदू आस्थाओं को भड़काने की साज़िश बजरंग दल एवं ग्रामीणों ने आक्रोश जताया दोषियों को प्रशासन गिरफ्तार करें*

एडीजी की हाई-प्रोफाइल बैठक: अपराधियों और भू-माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने का आदेश; बेहतर काम के लिए एसएसपी व सिटी एसपी सम्मानित

कांग्रेस नेता की माता के निधन पर शोक: ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व सांसद धीरज साहू और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह

सीडीपीओ कार्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल: सहायिका लीला सिन्हा को बिना लिखित आदेश ड्यूटी से रोका; आंगनबाड़ी कर्मियों ने लगाया वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

समाहरणालय में सांसद की अगुवाई में दिशा की महाबैठक: योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम, डीसी-विधायकों संग मथा एजेंडा

झारखंड के लाल रोहित ने रचा इतिहास: बेंगलुरु इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए ठोंका दावा

पीएचइडी की बड़ी लापरवाही: नल-जल योजना फेल, 90% जलमीनार खराब; भू-दाताओं ने बाउंड्री मार जलमीनार को बनाया निजी संपत्ति

एनटीपीसी कोल रोड पर भारी बवाल: उपायुक्त के आदेश के बाद भी जेएआरएल कंपनी का निर्माण जारी, ग्रामीणों ने फूंका अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल

मानवता शर्मसार: रास्ता बंद होने के विरोध में कंधे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीएम श्री स्कूल पर रास्ता रोकने का आरोप

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: थाना क्षेत्र से 163 किलो से अधिक डोडा जब्त, ₹22 लाख से ज्यादा आंकी गई कीमत

लोहरदगा में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर भव्य रैली, नेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी होंगी मुख्य आकर्षण

वित्तरहित शिक्षण संस्थान अनुशंसा की प्रति जलाएंगे

Leave a Comment