लोहरदगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व साइकिल दिवस के शुभ अवसर पर अग्रवाल साइकिल, गुदरी बाजार (लोहरदगा) की ओर से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली आगामी 3 जून 2026, दिन बुधवार को प्रातः 7:00 बजे से आयोजित होगी।
आयोजकों ने बताया कि साइकिल रैली का शुभारंभ गुदरी बाजार से होगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों—मिशन चौक, बरवाटोली चौक, पावरगंज चौक और बड़ा तालाब से होते हुए पुनः अपने गंतव्य स्थल गुदरी बाजार पहुंचकर संपन्न होगी। इस रैली का मुख्य आकर्षण भारत की सुप्रसिद्ध नेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी होंगी, जो अपनी विशेष ₹8 लाख की अत्याधुनिक साइकिल के साथ इस रैली में शिरकत करेंगी औरय स्थानीय बच्चों व युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगी। आयोजन समिति ने शहर के सभी बच्चों और युवाओं से इस रैली में अपनी-अपनी साइकिल के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी आयोजन से एक दिन पूर्व (2 जून तक) आयोजक के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।




















Total Users : 999874
Total views : 2772290