Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डोभा में मिला प्रतिबंधित पशु का अवशेष; बजरंग दल का फूटा गुस्सा, विधायक और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

On: June 2, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गौ तस्करी और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल; कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी— 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई न हुई, तो पूरे जिले में होगा चक्का जाम

न्यूज स्केल लाइव ब्यूरो

गुमला: गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत लकैया गांव में सोमवार को उस समय भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब गांव के ‘गौझिन डोभा’ (तालाब/गड्ढे) में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंके हुए पाए गए। इस घटना की भनक लगते ही पूरे गांव के लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। धार्मिक भावनाएं आहत होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों के बीच गहरा आक्रोश व्याप्त है, जिससे इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

विधायक जिगा सुसारण होरो और प्रशासन के संरक्षण का आरोप

घटना स्थल पर पहुंचे बजरंग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने सीधे तौर पर क्षेत्र के राजनीतिक नेतृत्व को कटघरे में खड़ा करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है:

“सिसई विधायक जिगा सुसारण होरो एवं जिला प्रशासन के कथित संरक्षण में पूरे प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बूचड़खाने चलाए जा रहे हैं। इसी शह के कारण अंतरराज्यीय और स्थानीय स्तर पर गौ तस्करी का धंधा बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब आबादी वाले क्षेत्रों के जलस्रोतों में अवशेष फेंककर सामाजिक शांति को भंग करने का दुस्साहस कर रहे हैं।”

‘लगातार हो रही हत्याएं बर्दाश्त नहीं, उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा समाज’

आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि बहुसंख्यक समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ और प्रतिबंधित पशुओं की हत्याएं बजरंग दल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगठन ने गुमला जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से दो टूक मांग की है कि:

  • लकैया गांव में हुई इस घिनौनी वारदात की सघन तकनीकी जांच की जाए और क्षेत्र के सक्रिय तस्करों को चिन्हित कर तुरंत जेल भेजा जाए।

  • सिसई और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे सभी कत्लखानों (बूचड़खानों) को अविलंब सील कर पूरी तरह बंद कराया जाए।

रोड पर उतरने की चेतावनी, सरकार की होगी पूरी जिम्मेदारी

बजरंग दल के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले को हल्के में लिया या लीपापोती करने की कोशिश की, तो वे खुद कानून के दायरे में रहकर इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

इसके साथ ही, आने वाले दिनों में जिले के सभी प्रखंड स्तरों पर गौ तस्करी और प्रशासनिक विफलता को लेकर एक व्यापक और उग्र जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी कानून-व्यवस्था से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और गुमला जिला प्रशासन की होगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की गश्ती बढ़ा दी गई है और प्रबुद्ध नागरिक शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

सड़क हादसा: बाजार से लौट रहे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, हेलमेट न पहनना बना काल

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासनिक रेस: एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति का निर्देश

सड़क हादसे के बाद जागा प्रशासन: पुल के जानलेवा गड्ढों को जेसीबी से भरा गया

राजद नेता ने पेश की मानवता की मिसाल: गरीब के बेटे के श्राद्ध के लिए सौंपी नगद राशि व खाद्य सामग्री

गौकशी कांड के बाद थाना परिसर में जुटी शांति समिति: दोनों समुदायों ने मिलाया हाथ, शांति व्यवस्था के लिए मुस्लिम समाज की बनी कमेटी

पुलिस-प्रशासन का महा-ऑपरेशन: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

न्यूज स्केल की खबर का बड़ा असर: ₹22 लाख की पीसीसी सड़क जांचने पहुंचे इंजीनियर; बीच सड़क में गड्ढा कर परखी गुणवत्ता

पुलिस का महा-ऑपरेशन: लूट की बड़ी साजिश नाकाम; बिहार के 4 कुख्यात अपराधी हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

Leave a Comment