लोहरदगा -व्यवहार न्यायालय लोहरदगा परिसर से 01 जून 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा ने जस्टिस ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, डीजे प्रथम श्री स्वयंभू, डीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा आसरी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार सिन्हा, सचिव श्री लाल दीपक कुमार, अन्य विद्वान अधिवक्तागण, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों तक न्याय और विधिक सेवाएं पहुंचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। इसके माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आमजन को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है। वैन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेगी तथा उन्हें त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि वैन में विद्वान अधिवक्ता के साथ पीएलवी की उपस्थित रहेंगे। जो लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और कानूनी सलाह या मदद दिलाने का कार्य करेंगे। इस क्रम में सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में वैन के माध्यम से लोगों की जागरूक किया गया। साथ ही डालसा द्वारा लोगों को पहुंचाए जाने वाले सहायता से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। इसके अलावा लोगों की समस्या को जानते हुए उन्हें उचित सलाह दी गई। इस दौरान सदर प्रखंड बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा, एलएडीसीएस सहायक भूपेंद्र कुमार, पीएलवी अज़हर अहमद, संतोष कुमार उपस्थित थे।
पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को किया रवाना, कहा ग्रामीण इलाकों तक न्याय पहुंचाना मुख्य उद्देश्य

On: June 1, 2026 7:31 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 999931
Total views : 2772361