Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों का आपसी समन्वय बेहद जरूरी : संदीप कुमार मीना*

On: June 1, 2026 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों का आपसी समन्वय बेहद जरूरी : संदीप कुमार मीना*

……………..

*जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा*

———————

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों व प्रखण्ड/अंचल की ओर से प्राप्त विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निदेश देकर निष्पादन का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया।

 

उपायुक्त ने जिला विकास समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

 

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के निष्पादन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जिन लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत बैकयार्ड लेयर एवं ब्रायलर का वितरण स्वीकृत है उनके लिए शेड निर्माण का निदेश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिन लैम्पसों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है उसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी को अधियाचना भेजे जाने का निदेश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, लोहरदगा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय हिरही में विद्युत का कनेक्शन दिये जाने और राजकीयकृत मध्य विद्यालय अर्रू, सेन्हा के मैदान में बीचों बीच अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर को मैदान के किनारे अधिष्ठापित करने का निदेश दिया गया। पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिढ़नी, पेशरार में चहारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया गया। डायट चिरी लोहरदगा के भवन के बकाये किराया भुगतान और प्रशासनिक भवन को मुक्त कराये जाने के लिए आवश्यक निदेश शिक्षा पदाधिकारी और जिला कौशल पदाधिकारी को दिया गया। जिला के क्षतिग्रस्त/जर्जर विद्यालय भवन को कण्डम घोषित एवं रद्दीकरण हेतु संकल्प के आधार पर कमिटी का गठन करने और कण्डम एवं रद्दीकरण हेतु बैठक कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया। साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिन विद्यालयों का भवन जर्जर है उन विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय/भवन में शिफ्ट किये जाने का कार्य किया जाए। कैरो पंचायत एवं प्रखण्ड कार्यालय परिसर में पेयजल की उपलब्धता हेतु आवश्यक प्राक्कलन बनाये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया। साथ ही कैरो प्रखण्ड सह-अंचल कार्यालय एवं पदाधिकारियों व कर्मियों के आवास की मरम्मति की योजना का प्रस्ताव तैयार कराने व स्वीकृति लिये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया।

 

*खेल विभाग*

 

सदर अंचल में कला केंद्र हेतु उपलब्ध कराये गये भूमि की व्यवहार्यता देखे जाने का निदेश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही, जिला से गुजरनेवाले राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों पर वेयसाइज एमेनिटी के विकास हेतु आवश्यक भूमि चिन्हित करने का निदेश अंचल अधिकारी कुडू, सेन्हा एवं भण्डरा को दिया गया।

पेशरार में खेल स्टेडियम के लिए आवश्यक सरकारी भूमि चिन्हित करने का निदेश अंचल अधिकारी, पेशरार को दिया गया।

 

*भू-अर्जन के कार्य में गति लाएं*

 

उपायुक्त ने लोहरदगा नदिया मोड़ से ईरगांव वाया अरकोसा-रामपुर पथ एवं ईरगांव से भण्डरा पथ कार्य के विरूद्ध भू-अर्जन हेतु लागत राशि के प्राक्कलन के प्रस्ताव पर निदेश दिया कि उक्त योजना में प्राक्कलन का कार्य किया जाए और संबंधित को भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसी योजना में पेयजलापूर्ति के पाईपलाइन के शिफ्टिंग हेतु प्राक्कलित राशि का भुगतान किये जाने का निदेश पथ प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया। इसी प्रकार भण्डरा-सेन्हा पथ कार्य के विरूद्ध भू-अर्जन हेतु धारा-11 के अनुसार प्रकाशन की कार्रवाई की जाए।

 

*विकास शाखा*

 

आदर्श ग्राम भौंरो एवं जिंगी में विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण एवं दोना पत्तल उद्योग सामूहिक योजना हेतु प्राक्कलन बनाये जाने का निदेश डीपीएम जेएसएलपीएस लोहरदगा को दिया गया। आदर्श ग्राम भौंरो में गाय पालन हेतु चिन्हित व प्रतीक्षारत लाभुकों के बीच गाय का वितरण ससमय करा लिये जाने का निदेश जिला गव्य विकास पदाधिकारी को दिया गया।

 

जिला कृषि पदाधिकारी को भी आदर्श ग्राम भौंरो में चिन्हित लाभुकों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण कराने हेतु विकास शाखा के समक्ष प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। भौंरो ग्राम में ही लाभुक को सिंचाई हेतु डीप बोरिंग की योजना से आच्छादित करने का निदेश दिया गया। आदर्श ग्राम जिंगी में मशरूम खेती का प्रशिक्षण एवं किट हेतु लाभुकों की सूची एवं प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निदेश बीडीओ कुडू एवं जिला उद्यान पदाधिकारी को दिया गया। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बदला के आराहंसा, चंदकोपा एवं बदला में अनुदान पर मत्स्य आहार प्रदान करने का निदेश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया गया।

अलौदी पंचायत के ग्राम अलौदी में शमशान स्थल की घेराबंदी हेतु एक सप्ताह के अंदर ग्राम सभा कराये जाने का निदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सेन्हा को दिया गया। जिंगी पंचायत के राहे ग्राम में स्वीकृत मसना स्थल की घेराबंदी निर्माण के लिए ग्रामसभा कराये जाने का निदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुडू को दिया गया। नगर परिषद अंतर्गत आरसीसी नाली निर्माण में आ रही समस्या का निवारण कराने व आवश्यक सीमांकन कराने का निदेश अंचल अधिकारी सदर को दिया गया। नये शहरी पेयजलापूर्ति योजना अंतर्गत संबंधित एजेंसी जुडको द्वारा इंटेक निर्माण हेतु ग्रामसभा कराते हुए कार्य प्रारंभ कराने और शहर में चार ईएसआर निर्माण का कार्य पूर्ण कराने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद लोहरदगा को दिया गया।

एनएच व पथ प्रमण्डल के पथ में आवश्यक निर्माण कार्य या मरम्मति कार्य नगर परिषद द्वारा कराये जाने पर कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त पथ की मरम्मति का निदेश नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।

 

*अन्य*

 

डीपीएम जेएसएलपीएस को पलाश दीदी कैफे कुडू में विद्युत कनेक्शन कराने और कुडू व सदर प्रखण्ड में अवस्थित पलाश दीदी कैफे में विद्युत की वैकप्लिक व्यवस्था इन्वर्टर आदि की व्यवस्था किये जाने का निदेश दिया गया। सिविर्ल सर्जन लोहरदगा को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर के तिथियों की जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक/जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सभी विभागों को अपने भवन का होल्डिंग टैक्स भुगतान हेतु अपने संबंधित विभाग से आवंटन की मांग किये जाने का निदेश दिया गया। सदर अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लगाये जाने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एव बीचो-बीच अवस्थित ट्रांसफार्मर को किनारे शिफ्ट किये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को दिया गया।

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखण्ड के जलस्त्रोंतों की गणना कर प्रतिवेदन लघु सिंचाई प्रमण्डल, लोहरदगा के समक्ष उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

 

_आज की बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*प्रशंसा पत्र को लेकर गुमला डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने एनसीसी कैडेटों की सराहना की*

*सिसई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के अवशेष डोभा में फेंककर हिंदू आस्थाओं को भड़काने की साज़िश बजरंग दल एवं ग्रामीणों ने आक्रोश जताया दोषियों को प्रशासन गिरफ्तार करें*

एडीजी की हाई-प्रोफाइल बैठक: अपराधियों और भू-माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने का आदेश; बेहतर काम के लिए एसएसपी व सिटी एसपी सम्मानित

कांग्रेस नेता की माता के निधन पर शोक: ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व सांसद धीरज साहू और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह

सीडीपीओ कार्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल: सहायिका लीला सिन्हा को बिना लिखित आदेश ड्यूटी से रोका; आंगनबाड़ी कर्मियों ने लगाया वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

समाहरणालय में सांसद की अगुवाई में दिशा की महाबैठक: योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम, डीसी-विधायकों संग मथा एजेंडा

झारखंड के लाल रोहित ने रचा इतिहास: बेंगलुरु इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए ठोंका दावा

पीएचइडी की बड़ी लापरवाही: नल-जल योजना फेल, 90% जलमीनार खराब; भू-दाताओं ने बाउंड्री मार जलमीनार को बनाया निजी संपत्ति

एनटीपीसी कोल रोड पर भारी बवाल: उपायुक्त के आदेश के बाद भी जेएआरएल कंपनी का निर्माण जारी, ग्रामीणों ने फूंका अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल

मानवता शर्मसार: रास्ता बंद होने के विरोध में कंधे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीएम श्री स्कूल पर रास्ता रोकने का आरोप

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: थाना क्षेत्र से 163 किलो से अधिक डोडा जब्त, ₹22 लाख से ज्यादा आंकी गई कीमत

महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित: सुखदेव भगत* 

Leave a Comment