Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

74 वां वन महोत्सव में शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री, उपायुक्त, जिप उपाध्यक्ष व डीएफओ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः रविवार को जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दक्षिणी वन प्रमंडल चतरा के द्वारा 74वां वन महोत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का मंत्री श्री भोक्ता ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इसके उपरांत मंत्री समेत गणमान्यों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। तत्पश्चात मंत्री श्री भोक्ता ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को वन महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वन जीवन का आधार है। हमसब को कम से कम खास मौके जैसे शादी सालगिरह, जन्मदिन, त्यौहार आदि पर जरूर से जरूर पौधा लगाने चाहिए एवं उसका संरक्षण करना चाहिए। पेड़ पौधों हैं तभी जीवन सम्भव है। आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। इनसब से बचने का एक मात्र उपाय है पेड़ पौधे और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण। वन महोत्सव कार्यक्रम में उपायुक्त अबु इमरान, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, मुखिया छोटू सिंह, मुखिया सुप्रिया कुमारी समेत कई गणमान्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment