Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: 23 और 24 मई को सभी मतदान केंद्रों पर जारी होगी Un-Mapped मतदाताओं की सूची, उपायुक्त ने की कैंप में पहुँचने की अपील

On: May 22, 2026 12:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई को प्रकाशित की जाएगी Un-Mapped मतदाताओं की सूची*

…………………………

*मतदाता सूची में नाम मैपिंग नहीं होने वाले मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर कर सकते हैं जांच*

 

*23 व 24 मई 2026 को 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक उपलब्ध रहेगी सूची, स्पेशल कैम्प भी होगा आयोजित*

———————–

*लोहरदगा।*

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में लोहरदगा जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर दिनांक 23.05.2026 (शनिवार) को Un-Mapped Elector List प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत की जा रही है।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, लोहरदगा संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची 23 व 24 मई 2026 को उपलब्ध रहेगी। साथ ही छूटे हुए मतदताओं के मैपिंग का भी कार्य किया जाएगा।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले SIR (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर Un-Mapped Elector List में अपना नाम जांच सकते हैं। दिनांक 23.05.2026 (शनिवार) एवं 24.05.2026 (रविवार) को 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक यह सूची सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, लोहरदगा द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन सुनिश्चित करें तथा संबंधित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। बीएलओ छूटे हुए मतदाताओं के मैपिंग का भी कार्य करेंगे।

 

उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 व 24 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में जांच करें तथा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध बालू के सिंडिकेट ने ली खुशबू की जान; तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 घंटे से किया सड़क जाम

बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया-बहनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

घर का आंगन महक उठता है, जहां बुजुर्ग होते हैं .. प्रातं संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल

भंडरा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी– ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू

भंडरा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाई फांसी, स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर बचाई जान; अस्पताल में गर्भपात

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीएम श्री स्कूल नवाडीपाड़ा में समर कैंप का समापन: बच्चों ने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका मन

पुलिस का बड़ा एक्शन; व्हाट्सएप ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 तस्करों को 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

होटल यमुना पैलेस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; मालिक समेत 4 गिरफ्तार, कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद

ममता शर्मसार; जनशताब्दी एक्सप्रेस से कलयुगी मां ने अपनी ही 3 महीने की मासूम बच्ची को नीचे फेंका, रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत

भीषण गर्मी और आग उगलती धूप से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त; पारा पहुंचा 42 डिग्री, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने बढ़ाई आफत

ऐतिहासिक फांसी तालाब और ब्रिटिशकालीन समाधि स्थल का कायाकल्प करने खुद धरातल पर उतरे डीसी; दिए सौंदर्यीकरण के निर्देश

Leave a Comment