लोहरदगा -विद्या भारती के निर्देशानुसार शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती की लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय की वंदना सभा में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
विद्यालय परिसर देशभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री एवं सेनापति सहित विभिन्न दायित्वों के लिए चयनित किया गया। सभी नव-निर्वाचित भैया-बहनों ने विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ,विकास भारती एवं जया मिश्रा उपस्थित रहें। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज़वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती केवल संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व बोध को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया।विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए आदर्श नेतृत्व प्रस्तुत करने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में उत्साह एवं गौरव का वातावरण बना रहा। वंदना सभा राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी दीदी जी आचार्य जी उपस्थित थे।


















Total Users : 979060
Total views : 2744436