लोहरदगा।—उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक हुई जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के पुराने बहुद्देश्यीय भवन में नवनिर्मित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। इसमें जून माह में नवनिर्मित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम को प्रारंभ कराने का निदेश पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम की सदस्यता प्राप्त करने के लिए सालाना रजिस्ट्रेशन व मासिक शुल्क तय किया गया। साफ-सफाई व अन्य रख-रखाव के लिए सदस्यों से नियमित रूप से शुल्क प्राप्त करने व उसका बैंक खाता में संधारण का निदेश दिया गया। साथ ही, अन्य आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने का निदेश दिया गया।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त के रूप में सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, जिला नजारत उपसमाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर,प्रशासक नगर परिषद मुक्ति कीड़ो, भवन प्रमण्डल के अभियंता व अन्य उपस्थित थे।





















Total Users : 975295
Total views : 2739711