Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्घटना संभावित स्थान में साइनेज लगवाएं, स्थान की संयुक्त जांच करें: संदीप कुमार मीना

On: May 20, 2026 10:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*दुर्घटना संभावित स्थान में साइनेज लगवाएं, स्थान की संयुक्त जांच करें: संदीप कुमार मीना*

……………………………….

*वाहनों की गति धीमी करने के लिए रंबल स्ट्रिप लगाए*

……………………………

*जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले उपायुक्त*

———————–

*लोहरदगा।*

 

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई।

 

बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा की टीम को दुर्घटना संभावित स्थलों की जांच करने और चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा संबंधित साइनेज लगाये जाने का निदेश एनएच, रांची को दिया गया। साथ ही, कुडू ब्लॉक मोड़ और टाटी चौक में वाहनों के गति को नियंत्रित करने हेतु रंबल स्ट्रिप लगाये जाने का निदेश दिया गया। उपायुक्त के निदेश पर दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, डीएसपी/एसडीपीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, थाना प्रभारी और सड़क सुरक्षा कार्यालय की एक टीम गठित की गयी।

 

हिट एण्ड रन के मामलों में जिन थानों की ओर से अब तक दस्तावेज प्राप्त नहीं हैं उन थानों हिट एण्ड रन के दस्तावेज जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को नगर परिषद क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में पार्किंग करने पर एवं सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति में कार्रवाई करने का निदेश दिया।

इसके अतिरिक्त जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से ड्रंक एण्ड ड्राईविंग, ओवर स्पीडिंग, बिना हेल्मेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग आदि मामलों में नियमित रूप से विभिन्न चौक-चौराहों/पिकेट पर चेकिंग अभियान चलाने व आर्थिक दण्ड वसूल करने का निदेश दिया।

 

आज की बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, खनन पदाधिकारी अबु हुसैन,सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व सड़क सुरक्षा कार्यालय के प्रबंधक व कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त ने NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिये पदाधिकारियों को निदेश

*उपायुक्त ने किया खरीफ कर्मशाला का उदघाटन, 500 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

ऑनलाइन फार्मेसी और भारी छूट के खिलाफ केमिस्टों का देशव्यापी बंद; दवा दुकानें ठप, मरीज बेहाल

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में उमड़े 550 किसान; सभी प्रखंडों में बनाए जाएंगे सोलर कोल्ड स्टोरेज, डीडीसी ने दी आकस्मिक खेती की सलाह

उपायुक्त रवि आनंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट; जिला प्रशासन ने जारी किया हाई-अलर्ट

जेसीबी ऑपरेटर यूनियन संघ की बैठक में बड़ा फैसला; अब ऑपरेटरों को मिलेगा न्यूनतम ₹22,000 मासिक वेतन, दैनिक मजदूरी ₹1,000 तय

चोरों का बढ़ा मनोबल; मुर्गी फार्म से बैटरी व इन्वर्टर चोरी, मुखिया ने गश्ती बढ़ाने की मांग की

शराब पीकर भारी वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर बड़ी कार्रवाई; डीटीओ ने लगाया ₹30,000 जुर्माना, 1 महीने के लिए गाड़ियां ब्लैकलिस्टेड

डीटीओ की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; नाबालिगों को बाइक दी तो अभिभावक और स्कूल में गाड़ी मिली तो प्राचार्य पर होगी सीधी FIR

गुवा में बड़ी सनसनी; स्कूल से लौटने के बाद एक साथ 3 बच्चे लापता, चाम्पिया का 5 दिनों से सुराग नहीं

महज ऑमलेट न मिलने पर विधवा की दुकान फूंकने वाला मुख्य आरोपी रवि बिरहोर गिरफ्तार; पुलिस की गाड़ी खराब होने पर बीच शहर कराया पैदल मार्च

सरकारी जमीन और सड़कों से हटेगा अतिक्रमण: अंचल अधिकारी ने जारी किया आम इस्तेहार; 2 जून तक का मिला अंतिम अल्टीमेटम

Leave a Comment