लोहरदगा —स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार तथा उपायुक्त, लोहरदगा के निदेश पर आज दिनांक 20.05.2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, लोहरदगा मोईन अख्तर के नेतृत्व में निकोटिन एवं तम्बाकू युक्त पानमसाला के खिलाफ एक विशेष संघन छापामारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान शहर के विभिन्न किराना दुकानों, थोक एवं खुदरा व्यापारियों, जेनेरल स्टोरों तथा विभिन्न एजेसियों इत्यादि का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में मेसर्स प्रिंस स्टोर से सिगनेचर पान-मसालों एवं विमल पानमसाला, मेसर्स सजु स्टोर से कमला पसंद पान मसाला तथा कुछ अन्य प्रतिष्ठानों से चुटकी फुल फन माउथ फ्रेशनर इत्यादि का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। इन नमूनों में निकोटिन की उपस्थिति हेतु जांच के लिए एफएसएसएआई द्वारा संचालित राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला (एन०एफ०एल०) कोलकाता भेजा जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में न्यू रोड स्थित मेसर्स पतंजली आरोग्य केन्द्र से बेसन का नमूना मेसर्स राजेश कुमार अग्रवाल किराना दुकान, मिशन चौक से चॉकलेट एवं दलिया का नमूना, तथा मेसर्स प्रिशा ट्रेडर्स से फुड कलर तथा मिक्स अचार का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया। इन सारे संग्रहित नमूनों को नामकुम रांची स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जायेगा। अग्रेतर कार्रवाई खाद्य विश्लेषक द्वारा प्रेषित जांच प्रतिवेदन के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनिमय 2006 के तहत् की जायेगी।
टीम में दुकानों की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवता, पैकेजिंग, एक्पायरी तिथि की जांच की गयी। कई दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानको का सख्ती से अनुपालन करने की चेतावनी दी गयी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया की इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जन स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार मौके पर मौजूद थे।























Total Users : 975283
Total views : 2739694