Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकारी जमीन और सड़कों से हटेगा अतिक्रमण: अंचल अधिकारी ने जारी किया आम इस्तेहार; 2 जून तक का मिला अंतिम अल्टीमेटम

On: May 20, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्वतः अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर 3 जून को चलेगा अंचल प्रशासन का पीला पंजा; खाली कराने में हुए खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से ही करेगी सरकार, बाजार में मंचा हड़कंप

टंडवा (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के टंडवा बाजार और शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीनों, सार्वजनिक सड़कों और आम रास्तों को घेरकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अंचल प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। टंडवा अंचल अधिकारी (CO) कार्यालय द्वारा झारखंड सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 2000 की धारा 3 के तहत एक कड़ा और अंतिम ‘आम इस्तेहार’ (सार्वजनिक नोटिस) निर्गत किया गया है।

अंचल अधिकारी द्वारा जारी इस नोटिस के बाद टंडवा बाजार के सफेदपोश अतिक्रमणकारियों और अवैध कब्जा जमाने वालों के बीच हड़कंप और हताशा का माहौल व्याप्त हो गया है।

2 जून तक स्वतः खाली करने का आदेश; नहीं तो 3 जून को होगी दंडात्मक कार्रवाई

कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापांक-556, दिनांक 19.05.2026 के माध्यम से हर आम व खास को सूचित किया गया है कि टंडवा बाजार/शहर में जिन भी लोगों ने सरकारी भूमि या सार्वजनिक सड़क को अतिक्रमित कर रखा है, उन्हें पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कतिपय लोगों द्वारा अभी तक टंडवा बाजार की सरकारी जमीनों को मुक्त नहीं किया गया है।

अंचल प्रशासन ने इस अंतिम नोटिस में दोटूक चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है:

  • अंतिम तिथि: सभी अतिक्रमणकारी आगामी 02 जून 2026 तक अपने स्तर से स्वेच्छा से अवैध कब्जे और दुकानों के बढ़े हुए हिस्सों को हटा लें।

  • प्रशासनिक एक्शन: यदि 2 जून तक जमीन मुक्त नहीं की जाती है, तो 03 जून 2026 को अंचल कार्यालय द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ा अभियान चलाकर बलपूर्वक अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

  • कानूनी शिकंजा: इसके साथ ही अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 की धारा 6 (1) के तहत गंभीर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अतिक्रमण हटाने का पूरा खर्च भी वसूलेगी सरकार; कानून तोड़ने पर दर्ज होगी FIR

इस बार अंचल प्रशासन का रुख बेहद कड़ा और सख्त नजर आ रहा है। इस्तेहार में साफ तौर पर आगाह किया गया है कि 3 जून को प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले बुलडोजर अभियान या मजदूरों के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त करने में जो भी राशि खर्च होगी, उस पूरी राशि का भुगतान (वसूली) संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही कड़ाई के साथ किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रशासन ने यह सख्त ताकीद भी जारी की है कि यदि अतिक्रमण मुक्त कराते समय किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था (विधि-व्यवस्था) को भंग करने का प्रयास किया गया, तो उनके विरुद्ध बिना किसी रियायत के तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर विधि-सम्मत जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। अंचल अधिकारी ने इस बेहद सख्त आदेश की एक-एक प्रतिलिपि थाना प्रभारी टंडवा को सूचनार्थ एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक अनुपालनार्थ प्रेषित कर दी है।

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य पुलिस सेवा के 201 डीएसपी और एसडीपीओ का बड़े पैमाने पर तबादला; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पूरी आधिकारिक सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महज ऑमलेट न मिलने पर विधवा की दुकान फूंकने वाला मुख्य आरोपी रवि बिरहोर गिरफ्तार; पुलिस की गाड़ी खराब होने पर बीच शहर कराया पैदल मार्च

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य पुलिस सेवा के 201 डीएसपी और एसडीपीओ का बड़े पैमाने पर तबादला; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पूरी आधिकारिक सूची

बाईपास सड़क निर्माण मुआवजा वितरण में बड़ी धांधली का आरोप; अंचल और भू-अर्जन कार्यालय के खिलाफ विधवा रतनी देवी ने डीसी को सौंपा आवेदन

चाय दुकानदार 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुदाल से कूचकर बेरहमी से हत्या; दुकान के भीतर मिला शव

भंडरा में ईंधन संकट ने लिया विकराल रूप

घाटी में आम से लदा पिकअप वाहन पलटा; चालक की बची जान, मार्ग पर आधे घंटे लगा रहा जाम

चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर खड़े हाइवा से टकराया बाइक सवार, इटखोरी के संतोष भुइयां की मौत, मुख्य सड़क जाम

परती गांव में बंद मकान से मिला 17 वर्षीय बेटी का सड़ा हुआ शव; राजस्थान से लौटे पिता का मोबाइल बंद, ऑनर किलिंग की आशंका

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़; चोरी की 12 बाइकों और कटे हुए पार्ट्स के साथ खूंखार सरगना समेत 7 दबोचे गए

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

Leave a Comment