Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में ईंधन संकट ने लिया विकराल रूप

On: May 20, 2026 7:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । डीजल-पेट्रोल की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। बुधवार को इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सुबह से लगी सैकड़ों वाहनों की कतार दोपहर होते-होते बेकाबू हो गई। दोपहर 1 बजे तक पंप पर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया , जिसके बाद घंटों से लाइन में लगे किसान और आम लोग मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हुए। पंप पर ट्रैक्टर, ट्रॉली, बाइक और ऑटो की एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी थी। मुख्य पथ के किनारे ट्रैक्टरों की कतार दूर तक फैली थी। सुबह 7 बजे से लोग लाइन में थे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, लेकिन स्टॉक खत्म होने की घोषणा होते ही अफरा-तफरी मच गई। लाइन में खड़े किसानों ने बताया कि बुवाई का सीजन आने वाला है, लेकिन डीजल नहीं मिलने से ट्रैक्टर खड़े हैं। सब्जी-फल मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे। कई किसान तो रात से ही पंप के बाहर डेरा डाले हुए थे। स्टॉक खत्म होने के बाद लोगों में आक्रोश दिखा। कुछ लोगों ने कहा कि पंप पर सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा था, फिर भी दोपहर तक पूरा स्टॉक खत्म हो गया। डीजल-पेट्रोल न मिलने से ऑटो-टेंपो बंद हैं। स्कूली बच्चे, दैनिक यात्री पैदल चलने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि माल ढुलाई रुकने से व्यापार चौपट हो रहा है। पंप संचालक ने बताया कि सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं आ रही, जितना तेल आया था दोपहर तक बिक गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द ईंधन आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि ब्लैक मार्केटिंग के कारण भी किल्लत बढ़ी है। फिलहाल अगले स्टॉक का इंतजार है, लेकिन कब आएगा इसकी कोई सूचना नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाईपास सड़क निर्माण मुआवजा वितरण में बड़ी धांधली का आरोप; अंचल और भू-अर्जन कार्यालय के खिलाफ विधवा रतनी देवी ने डीसी को सौंपा आवेदन

चाय दुकानदार 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुदाल से कूचकर बेरहमी से हत्या; दुकान के भीतर मिला शव

घाटी में आम से लदा पिकअप वाहन पलटा; चालक की बची जान, मार्ग पर आधे घंटे लगा रहा जाम

चतरा-हजारीबाग सीमा पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर खड़े हाइवा से टकराया बाइक सवार, इटखोरी के संतोष भुइयां की मौत, मुख्य सड़क जाम

परती गांव में बंद मकान से मिला 17 वर्षीय बेटी का सड़ा हुआ शव; राजस्थान से लौटे पिता का मोबाइल बंद, ऑनर किलिंग की आशंका

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़; चोरी की 12 बाइकों और कटे हुए पार्ट्स के साथ खूंखार सरगना समेत 7 दबोचे गए

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

सर्पदंश से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत; कलाकार की मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चतरा: 21 मई से सभी 154 पंचायतों में शुरू होगा विशेष ग्राम सभाओं का महा-अभियान; तैयार होगी DMFT और PMKKKY मद की वार्षिक कार्य योजना

प्रसंग वश: प्रेम से मान जाओ… वरना दूसरा रास्ता तैयार है; यूपी में योगी की खुली चेतावनी से लेकर बंगाल और तमिलनाडु में 2031 की बिसात तक, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का बड़ा विश्लेषण VDO

Leave a Comment