Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल संरक्षण आयोग की टीम ने किया कस्तूरबा छात्रा मौत मामले की जांच, टीम में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारी थे शामिल

On: July 27, 2023 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा)। झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिद्धौर पहुंची। टीम ने विद्यालय की 12 वीं की छात्रा नेहा की मौत मामले में विद्यालय में विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। छात्राओं, शिक्षिकाओं व अन्य सहयोगी स्टाफ से अलग-अलग पूछताछ की।

आयोग की टीम में सदस्य मिनहाजुल हक, डॉ. आभा बीरेन्द्र अकिंचन के साथ सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरमुनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, डीसीपीओ अरूणा प्रसाद शामिल थे। विद्यालय में लगभग 3 घन्टे तक आयोग की टीम ने अलग अलग जानकारी ली।

आयोग की टीम मृतक नेहा के गांव सिंदुवारी भी पहुंची। यहां उसके परिजनों से पूछ ताछ की। टीम के सदस्य डॉ. अंकिंचन ने बताया कि कई बिंदुओं पर गहन पूछ ताछ की गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल न दें।

विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बनाएं रखने में सहयोग करें। मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार प्रिदर्शी, सीओ जयशंकर पाठक, बीडीओ संजीत कुमार सिंह, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव व अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment