Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तमिलनाडु की सियासत में विजय युग का आगाज: थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 दशक बाद खत्म हुआ द्रविड़ पार्टियों का एकाधिकार! इन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

On: May 10, 2026 3:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ भव्य समारोह; राहुल गांधी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद, 13 मई से पहले विधानसभा में साबित करना होगा बहुमत

📍 चेन्नई | न्यूज़ स्केल लाइव

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक नए और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत हो गई। ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) के प्रमुख और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के मुख्यमंत्री बनते ही राज्य की सत्ता से पिछले लगभग छह दशकों (1967 के बाद से) चला आ रहा दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों— डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) का दबदबा हमेशा के लिए खत्म हो गया है।

विजय के साथ इन 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य और ऐतिहासिक समारोह में मुख्यमंत्री विजय के अलावा टीवीके के 9 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए. सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना शामिल हैं।

समारोह में राहुल गांधी और फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा इस कड़े सुरक्षा वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश भर के कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता शामिल हुए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी मंच पर अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में सबसे आगे की लाइन में वीवीआईपी (VVIP) मेहमानों के बैठने की व्यवस्था थी, जहां विजय के माता-पिता— जाने-माने फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर विराजमान थे। इसी लाइन में मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और उनकी मां को भी विशेष रूप से जगह दी गई थी। समारोह में हजारों की संख्या में टीवीके समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

गठबंधन से 120 तक पहुंचा आंकड़ा, 13 मई तक फ्लोर टेस्ट हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो उभरी थी, लेकिन जादुई आंकड़े से थोड़ा पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना खुला समर्थन दे दिया। शनिवार रात ही विजय ने चेन्नई के लोक भवन में राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात कर सभी पांच सहयोगी पार्टियों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इस तरह 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 120 विधायकों का पूर्ण समर्थन हासिल कर लिया। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में अपना विश्वास मत (Floor Test) हासिल करने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment