Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य भक्ति जागरण के साथ लोहरदगा से देवाकी बाबाधाम के लिए निकली विशाल काँवर यात्रा, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा, समाज मे एकता और बंधुता का भावना होती है विकसित

On: July 25, 2023 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। श्रावण मास के तीसरी सोमवारी पर काँवरिया संघ, बरवाटोली, लोहरदगा की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवाकी बाबाधाम के लिए रवाना हुए। काँवर यात्रा की शुरुआत मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से हुई। शिवभक्तो की टोली बरवाटोली से निकलकर महावीर चौक, गुदरी बाजार, राणा चौक, मिशन चौक होते हुए देवाकी के लिए प्रस्थान किया। फूलो से सजी पालकी में भगवान शिव की प्रतिमा को लेकर शिवभक्त पैदल देवाकी पहुचे। पालकी के पीछे पीछे शिवभक्तों की टोली भक्तिमय गीतों पर नाचते गाते हुए देवाकी पहुचे। लगभग 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में स्थित भगवान शिव पर जलार्पण किया। वही भगवान शिव, माता पार्वती, हनुमानजी, नंदी महाराज, शिवगण समेत अन्य की सजीव झांकी सजाई गई थी। वही मास्टर धनेश व उनकी टीम के द्वारा भव्य भक्ति जागरण किया गया। शिवभक्ति पर आधारित एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आये।

भक्तगण कतारबद्ध तरीके से होकर पैदल जा रहे थे। भक्तो की लगभग एक किमी लंबी कतार लग गई थी। भक्तगण हर हर महादेव, जय शिव शंकर, जय श्री राम आदि के जयकारे लगा रहे थे। काँवर यात्रा का उद्घाटन उपायुक्त डा० बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एस.डी.ओ. अरविंद कुमार लाल, कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पगड़ी व साफा पहनाकर किया गया। सभी अतिथियों ने गंगा जल लेकर मंदिर परिसर में विराजमान भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के बाद मां दुर्गा की पूजा अर्चना किए। सुल्तानगंज से लाये गए गंगाजल को भक्तो के बीच बांटा गया। कांवर यात्रियों के लिए सुल्तानगंज से गंगा जल की व्यवस्था किया गया था।

समाज मे एकता और बंधुता का भावना होती है विकसित : उपायुक्त

इस मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से भक्ति की गंगा बहती है। लोगो मे समाजिक समरसता का भाव बढ़ता है। उन्होंने कांवरियों को शुभकामनाएं दिया। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर सबकी मनोकामना पूरी करे। जिला भी प्रगति की राह पर आगे बढ़े।
बहुत खुशी की बात है कि हमारे धार्मिक त्योहार को लोग उत्साह से मनाते हैं। ये त्योहार सभी को एकसाथ लाने का काम करते हैं। इससे समाज मे एकता और बंधुता का भावना विकसित होता है। आपस में हमलोग खुशियां बांटते हैं। बहुत खुशी की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग पवित्र यात्रा में जा रहे हैं। आगे भी यही परंपरा चलती रहे यही मेरी कामना है।
वही अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने सभी काँवर यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद यात्रा की कामना किया। लोहरदगा के सभी लोग साथ मिलकर बाबा भोलेनाथ के कार्य को कर रहे हैं। इससे समाज में शांति व सद्भाव पैदा होता है। भगवान शिव सर्व शक्तिमान है और वे सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सबकी प्रगति हो यही मेरी ईश्वर से कामना है।

काँवर यात्रा को लेकर रही सुरक्षा व्यवस्था मुश्तैद 

इधर काँवर यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने संभाली थी। बरवाटोली, महावीर चौक, गुदरी बाजार, मिशन चौक, बक्शीडिपा समेत विभिन्न मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मुश्तैद रही। आगे आगे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम चल रही थी। लोहरदगा से घाघरा तक पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था मुश्तैद रही। इधर सड़क के दोनों ओर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी ठोस कदम उठाए गए थे। बाक्साइट वाहन समेत अन्य बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। जबतक काँवर यात्रा पार नहीं कर गई तबतक गाड़ियों को रोक कर रखा गया था। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुश्तैद रही। वही काँवर यात्रा के पीछे पीछे लोहरदगा नर्सिंग होम की एम्बुलेंस चल रही थी।

काँवर यात्रा के सफल आयोजन में रही इनकी भूमिका 

मौके पर आजीवन संरक्षक सुनील अग्रवाल, रमेश साहू, राजेन्द्र खत्री, अजय मित्तल, सुषमा सिंह, रामलखन प्रसाद, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल,  सचिव आलोक अग्रवाल (निखिल), उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष रोहित साहू, विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख सह केंद्रीय महावीर मंडल के वरीय उपाध्यक्ष चंदन गोयल, प्रचार मंत्री पीयूष अग्रवाल, सम्भव तमेड़ा, प्रमोद प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार, दिव्यांशु तमेड़ा, जान्हवी कंचन गोयल, अजय पंकज, कौशल मेहता, यात्रा प्रभारी राम सिंह, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप देव, राहुल साहु, अमित यादव समेत अन्य मौजूद थे।

काँवरिया संघ बरवाटोली ने भक्तो का आभार व्यक्त किया 

काँवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने अयोजन की सफलता के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज का यह काँवर यात्रा लोहरदगा के लिए ऐतिहासिक पल है। ऐसे ही सभी सामूहिकता का भाव रखकर हर भक्ति आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया गया था।

जगह जगह हुई काँवरियो का स्वागत, हुई पुष्प वर्षा

लोहरदगा। लोहरदगा से घाघरा देवाकी जाने वाले सभी भक्तों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बरवाटोली से निकलकर घाघरा पहुँचने के बीच मार्ग पर भक्तो का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। महावीर चौक, गुदरी बाजार, सेन्हा चौक, अरु चौक समेत अन्य जगहों पर स्वागत किया गया। घरो से निकलकर लोग झांकी के दर्शन किया। वही कांवरियों के जलपान और फल की व्यवस्था लोगो ने किया था। वही इस गर्मी में लोगो को कोई कष्ट नहीं हो इसके लिए टैंकर के जरिये सड़क मार्ग पर पानी गिराया गया था जिससे नंगे पैर चलने वाले कांवरियों को राहत मिली। हर जगह पेयजल की व्यवस्था की गई थी। लोग यदि थक जा रहे थे तो उनके लिए गाड़ी की भी व्यवस्था थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

आंगनबाड़ी केंद्र भाग-1 का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

पलायन की भेंट चढ़ा प्रवासी मजदूर, यूपी में करंट लगने से मौत

अफीम तस्करों का बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब के 2 तस्करों समेत 4 गिरफ्तार, ब्लैक स्विफ्ट कार जब्त!

लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का डंडा: पकड़ी गई अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, 70 हजार का माल जब्त!

बड़ा बदलाव: अब नए कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट होंगे जिले के सभी प्रमुख सरकारी दफ्तर!

सदर अस्पताल में डीसी का औचक छापा: गंदगी देख भड़के, ICU मिला बंद, सुधार के लिए एसडीएम को सौंपी कमान!

आकाशीय बिजली का कहर: गाय लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर गिरा वज्रपात, गाय की मौके पर मौत!

बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं चला चेकिंग अभियान, कटा 76 हजार रुपये का चालान!

Leave a Comment