Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अधूरा नाली निर्माण से हो रहे जल जमाव से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी, ग्रामीणों ने बैठक कर समस्या के निदान पर की चर्चा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता श्रीकांत राणा
पत्थलगड़ा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत संघानी के मुस्लिम टोला से लेकर शिव मंदिर तक करीब 20 लाख की लागत से डीएमएफटी फंड से कराए जा रहे नाली निर्माण का कार्य संवेदक द्वारा अधुरा छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद भी नाली का निर्माण आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया है। ऐसे में नाली में गंदा पानी जमाव हो जा रहा है, जिससे आस-पास रह रहें लोगो को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। उक्त समस्या को लेकर सिंघानी के भुइयां टोली आंगनबाड़ी के पास ग्रामीण और संवेदक की बैठक हुई।

बताया गया कि संवेदक ओमप्रकाश दांगी व कन्हाई यादव के द्वारा दो माह पहले से नाली का कार्य किया जा रहा था। लेकिन पत्थलगड़ा के कुछ किसानो ने यह कहते हुए नाली निर्माण पर रोक लगा दिया कि इसके पूर्व मुस्लिम टोला का पानी कभी भी आया ही नहीं है। राजनीति के तहत बाई जबरन नाली का निर्माण कुछ लोग कराना चाह रहे हैं, खेत में नाली का गन्दा पानी जाने से फसल को नुकसान होगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा की अगर नाली में जमा गन्दा पानी का निकासी नहीं होता है तो नाली को भर देंगे। वहीं संवेदक का कहना है कि जहां तक नाली निर्माण पास किया गया था वहां तक हम नाली बनाएंगे अगर कोई नाली निर्माण में अड़चन देते हैं तो मुझे कानून का सहारा लेना पड़ेगा। बैठक में पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू डॉक्टर, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण राम दांगी, वार्ड सदस्य संतोष रजक, सिंघानी मुखिया पति संजय दांगी, नागेश्वर दांगी, अशोक रविदास, कृष्ण कुमार सिन्हा, दीनदयाल चंद्रवंसी, रवि राणा, विवेक सिन्हा, संजय राणा व अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment