Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे दो जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

On: July 20, 2023 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव में भाकपा माओवादियों नें सड़क निर्माण में लगे दो जेसीबी मशीनों को आग के हवाले कर क्षेत्र उमें दहस्त का माहोल कायम कर दिया है। एमएस राजनंदनी कंस्ट्रक्शन के संवेदक शंकर साहू ने इस बाबत बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7 करोड़ 28 लाख की लागत से टुनगुन मोड़ से लेकर बधार मुख्य सड़क तक निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। दिन में निर्माण कार्य करने के बाद बुधवार की रात टुनगुन आंगनबाड़ी के पास दोनों जेसीबी को लगाकर ऑपरेटर आंगनबाड़ी में ही सो रहे थे। तभी देर रात बारह बजे हाथ में बंदूक और वर्दी पहने पांच लोग दरवाजा खुलवा कर दोनों ऑपरेटरों का मोबाइल लेकर सिमकार्ड तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर खड़े दोनों जेसीबी मशीनों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि संवेदक को बोल देना कि भाकपा माओवादी आए थे। पैसे लेकर संगठन से मिले अन्यथा बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इधर सूचना पाकर एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी एवं थाना प्रभारी बमबम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इधर इस घटना से क्षेत्र के बड़े से लेकर छोटे संवेदकों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दो माह पूर्व मुठभेड़ में पांच कुख्यात माओवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा मध्य जोन से माओवादियों के सफाए के दावे किए जा रहे थे। फिर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले ये माओवादी कहां से सक्रिय हो गए। वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के साथ उग्रवादियों के धर पकड़ को लेकर क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment