Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खरीफ फसल पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, कृषक मित्रों को दी गई संबंधित जाननकारी

On: July 20, 2023 7:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा (चतरा): कुंदा प्रखंड सभागार भवन में बीससूत्री अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल सह मिलेटस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषक मित्रों को कृषि विभाग से संचालित योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही सहायक तकनीकी प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि किसान मोटे अनाज पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि कम वर्षा में भी मोटे अनाज की खेती हो जाती है। क्योंकी अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है, जिससे किसान चिंतित हैं। ऐसे में किसान मोटा अनाज का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मौके पर प्रखंड तकनीकी कर्मी सुजीत गुप्ता, शिवमंगल सुमन, कृषक मित्र व किसान शामिल थे।

कृषि विभाग के कर्मशाला में मिलेट्स आधारित खेती पर दिया गया जोर

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा): इटखोरी प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड द्वारा खरीफ सह मिलेट्स योजना को लेकर एक दिवसीय कर्मशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिप सदस्या सरिता देवी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिरेन्द्र प्रसाद, कृषक मीत्र रामाधार राम, मोहन दांगी आदि विशेष रुप से उपस्थित थे। प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक के द्वारा खरीफ व मिलेट्स आधारित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों व कृषक मित्रों को दी गई। श्री प्रसाद के द्वारा बताया गया कि जिन किसानों का केसीसी लोन माफ नही हुवा है वो अपना केवाइसी प्रज्ञा केंद्र में जाकर करवा लें और जिनका प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का पैसा रुक गया है वो डाक घर मे अपना खाता खुलवा लें। वही मिलेट्स आधारित फसल जैसे ज्वार, गोंदली, बाजड़ा इत्यादि फसलों के तरफ जोर देना होगा तभी हम विभिन्न रोगों से बच सकते हैं। कर्मशाला में कृषक मीत्र जयंत सिन्हा, नरेश प्रसाद, नागेश्वर यादव, नरेश राम, मनिंद्र कुमार सिंह, रामसिष सिंह, निर्मल सिंह, रणधीर सिंह, सतेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: मिटको कॉलोनी में महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन -: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की। * देश के नामी-गिरामी कंपनियों में युवाओं को पहुंचाने और रोजगार उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है आनेवाले समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे – निदेशक अभिजीत कुमार*

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment