Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड नं 16 में नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान

On: April 18, 2026 4:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वार्ड नं 16 में नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान

 

लोहरदगा। स्वच्छता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 16 में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। लोहरदगा के बूचा तालाब के पास आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना है। तालाब के आस-पास की झाड़ियों और कचरे को साफ किया ताकि स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अभियान की अगुवाई खुद नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव कर रहे हैं। उनके साथ इस मौके पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद किशुन महतो, संगीता देवी और सिटी मैनेजर अनिल उरांव भी मौजूद हैं। नगर परिषद के अन्य कर्मियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। बूचा तालाब एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, और यहाँ की सफाई हमारी प्राथमिकता है। हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और इस स्वच्छता अभियान में हमारा साथ दें। नगर परिषद के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सफाई अभियान भविष्य में भी अलग-अलग वार्डों में जारी रहेंगे ताकि शहर को पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाया जा सके।

​मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, पार्षद किशुन महतो, संगीता देवी, सिटी मैनेजर अनिल उरांव समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आगामी 20 अप्रैल से ‘लोहरदगा प्रीमियर लीग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन

जन-जन तक पहुँचेगी सरकारी योजनाएं”: लोहरदगा के 43वें DC संदीप कुमार मीना की पहली प्राथमिकता

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

Leave a Comment