जन-जन तक पहुँचेगी सरकारी योजनाएं”: लोहरदगा के 43वें DC संदीप कुमार मीना की पहली प्राथमिकता।
लोहरदगा: जिला प्रशासन में आज एक बड़ा बदलाव हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2019 बैच के अधिकारी श्री संदीप कुमार मीना ने शनिवार को लोहरदगा के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाल लिया है। समाहरणालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने उन्हें प्रभार सौंपा।
पदभार संभालते ही नए DC संदीप कुमार मीना ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी कार्यशैली ‘जनसेवा’ पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने कहा:
”मेरी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना है। जिले के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, जनता की शिकायतों के लिए एक मजबूत Grievance Redressal System (शिकायत निवारण तंत्र) पर काम किया जाएगा।”
डॉ. कुमार ताराचंद की विदाई
जिले में अपने सफल कार्यकाल के बाद निवर्तमान उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने सभी पदाधिकारियों और लोहरदगा वासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क की वजह से जिले में कई विकास कार्य संभव हो पाए।
प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
पदभार ग्रहण के दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
सादिक अनवर रिजवी (पुलिस अधीक्षक)
जितेन्द्र मुंडा (अपर समाहर्ता)
सुषमा नीलम सोरेंग (परियोजना निदेशक, ITDA)
अमित कुमार (SDO)























Total Users : 915348
Total views : 2658537