सेवानिवृत्त जनसेवक व अनुपालक को दी गई भावभिनी विदाई…

newsscale
1 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजन कर सेवानिवृत्त जनसेवक दिलिप कुमार व अनुसेवक विजय मिश्रा को भावभिनि विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड व अंचल परिवार द्वारा सेवानिवृत होने पर जनसेवक व अनुसेवक को अंग वस्त्र व अन्य सामग्री भेंटकर जीवन की दुसरी पारी शुरुआत करने की शुभकामना दी गई।बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि जनसेवक के रूप में कार्यरत श्री कुमार व अनुसेवक श्री मिश्रा दोनो सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन किया। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि रात हो या दिन कभी भी जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते थे। इनके कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं विदाई के दौरान दोनो कर्मी भावुक हो गए। साथ ही नव नियुक्त पंचायत सचिव का परिचय व स्वागत किया गया। प्रखंड कार्यालय में आठ नव नियुक्त पंचायत सचिव पदस्थापित हुए हैं। मौके पर प्रधान सहायक, नाजिर निरंजन कुमार शर्मा, संतोष कुमार, ऑपरेटर मुकेश कुमार, शिशु कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *