Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता रथ रवाना

On: July 14, 2023 8:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जन्म-मृत्यु निबंधन का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आमलोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता प्रचार वाहन को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर शुक्रवार को रवाना किया। जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष अभियान के तहत शत-प्रतिशत जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जागरूकता रथ 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घुम-घुम कर जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। उक्त अभियान के तहत जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए सभी बच्चों एवं नये जन्म लिये हुए सभी बच्चों और सभी मृत व्यक्तियों का पंजीकरण कराने के लिए जन जागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमणि कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के दिशानिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पालकोट थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे अवैध गांजा का जखीरा 132 किलोग्राम एवं दो वाहनों सहित चार मोबाइल सेट एवं गांजा तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Leave a Comment