Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक में करीब 10 करोड़ की 100 से ज्यादा योजनाओं का हुआ अनुमोदित

On: July 7, 2023 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें जिला योजना से अनाबद्ध निधि द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध ली जाने वाली योजनाओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण के साथ चापानल, पीसीसी सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण कार्य आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के अनुमोदन पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से कान्हाचट्टी प्रखंड के तमाशीन में पेयजल हेतु डीप बोरिंग, यात्री शेड व सीसीटीवी अधिष्ठापन कार्य, प्रतापपुर प्रखंड के बरुरा शरीफ में सामुदायिक शौचालय, स्नान घर व सोलर लाइट का अधिष्ठापन, विभिन्न दाल भात केन्द्रों के लिए टेबल, कुर्सी व थाली की व्यवस्था, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोलर लाइट व सीसीटीवी मोनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा चिन्हित अति दुर्गम क्षेत्रों में पीसीसी पथ निर्माण व घोर सूखा पीड़ित इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां चापानल अधिष्ठापन कार्य समेत 100 से ज्यादा योजनाओं का अनुमोदित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, एसडीओ मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment