Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सेवानिवृत्त शिक्षक चमारी राम व उनकी पत्नी खेमनी देवी ने किया देह दान

On: June 29, 2023 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 85 वर्षीय चमारी राम व उनकी धर्मपत्नी 80 वर्षीय खेमनी देवी ने अपना देह रिम्स रांची को दान कर दिया है। बुधवार को श्री राम व उनकी धर्मपत्नी रिम्स रांची पहुंचकर देह दान किय़ा और मरने के बाद अपने पार्थिव शरीर को राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साईन्स रांची को दान के लिए सभी प्रक्रिया पूरा किया, इस दौरान उनके पुत्र नरेश राम पुत्र वधू शान्ति देवी व नतनी प्रिया देवी उनके साथ वहां मौजूद रहकर सहमति जताई। ज्ञात हो कि श्री राम पहली बार 1960 में वन विभाग में सरकारी नौकरी में अपना योगदान दिया, पांच साल के बाद वे सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्त हुवे जिसके बाद वे चतरा जिले के सदर प्रखण्ड अंतर्गत सिद्धु गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रहते हुए सन 2000 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना पूरा समय समाज सेवा में लगा दिया। वर्तमान में वे अखिल भारतीय भुइंया संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव व प्रखंड पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष हैं। साथ ही पर्यावरण के प्रति इनका विशेष लगाव है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लगातार अभीयान चलाकर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी हम दोनों का अंग दुसरे के शरीर में जिंदा रहेगा। साथ ही कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता लाने के उदेश्य से ये बड़ी पहल है। श्री राम व उनकी धर्मपत्नी देह दान करने वाले प्रखंड के पहले व्यक्ति है। इनके इस पहल के बाद प्रखण्ड वासियों ने उनकी प्रशंसा करते हुवे उन्हें शुभकामनाएं व आभार प्रगट किय़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

Leave a Comment