न्यूज स्केल संवाददाता पत्थलगडा(चतरा): सोमवार को सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने पत्थलगडा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों से साझा करते हुए सुझाव भी लिए। विधायक ने नई शिक्षा नीति एवं जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष उनमें हर तबके के लोगों का विकास हुआ है। पूरे विश्व में भारत का डंका बजा है बल्कि गौरव भी बढ़ा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों से एक बार फिर से मोदी सरकार को चुनने की अपील की। विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड के नोनगांव, तेतरिया, लेम्बोइया, बेलहर, बरवाडीह, अनगड़ा, सिंघानी, नावाडीह, चौथा आदि गांवों में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस दरमियान उन्होंने कई स्थानों पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही बीमार भाजपा नेता मौलाना महफूज से उनके घर पहुंच कर हाल चाल लिया।
---Advertisement---
और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित




















Total Users : 835612
Total views : 2546865