न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/पत्थलगड़ा/इटखोरीः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को जिला मुख्यालय के अलावे गिद्धौर, पत्थलगड़ा, इटखोरी, मयूरहंड, कुंदा, प्रतापपुर, सिमरिया व टंडवा आदि प्रखंड में विभिन्न संस्थानों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। गिद्धौर प्रखंड, अंचल व थाना परिसर के साथ सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा योग अभ्यास कराया गया। प्रखंड कार्यालय में योग प्रशिक्षक लोकनाथ दांगी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस क्रम में उन्होंने कहा अपने जीवन के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग करें और तन मन से निरोग रहे। योगाभ्यास में अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, प्रमुख अनीता यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया निर्मला देवी, उपप्रमुख प्रीतम यादव, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, प्रखंड नाजिर रामदेव ठाकुर, उपेंद्र दांगी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य शामिल थे। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रिय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रामवृक्ष राम, बीपीओ नीरज कुमार के अलावा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा व वार्डन समेत अन्य लोगों ने योगाचार्य उमेश कुमार सिंह के देखरेख में योगाभ्यास किया। मौके पर बीडीओ श्री सिन्हा ने योग दिवस पर हीं नहीं नित्य दिन योग करने का संदेश आम लोगों को दिया और कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ती निरोग होता है। इस अवसर पर आयुष डॉ. गायत्री कुमारी ने बीडीओ एवं थाना प्रभारी के अलावा पत्रकारों को योग बैच व किताब देकर सम्मानित किया। शिविर में शिक्षक संत कुमार सिंह, सहायक निरीक्षक एसके ठाकुर, वार्डन अनिता कुमारी आदि शामिल थे।

वहीं इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म में अंतरराष्ट्रिय योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु शंकर चन्द्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष देवकुमार सिंह, दुलार हजाम, भाजपा के कमलेश कुमार सिंह, प्रेमबुक सेंटर संचालक रामलखन चन्द्रवंशी, गोपाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह आदि ने योगाभ्यास किया। शिविर में बुदुल पांडेय, भाजपा नेता रंजय भारती, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, रामप्रवेश पांडेय, शुरेष राम, गोपाल प्रसाद के अलावे सेकड़ो छात्र-छात्राएं व अन्य लोगों ने भाग लिया।








